कन्नौज: टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया 7 साल का मासूम, मौके पर ही तोड़ा दम

Kannauj news, कन्नौज। यूपी के कन्नौज जिले में खेत में टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मासूम की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना देने के बाद कोई भी बिजली अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। एसडीएम ने मौके पर जाकर परिजनों और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक छात्र के चाचा ने बिजली विभाग के खिलाफ तहरीर दी है।

कन्नौज: टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया 7 साल का मासूम, मौके पर ही तोड़ा दम

करंट लगने से मौके पर ही मौत

जनपद कन्नौज के थाना सौरिख क्षेत्र के ग्राम परौर निवासी मोतीलाल यादव का बेटा का सात वर्षीय सुबह खेत की ओर जा रहा था। किसान ग्रंथ सिंह के खेत के पास टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आ गया, करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह कक्षा दो का छात्र था। ग्रामीणों ने बिजली विभाग को सूचना देकर लाइन कटवाई। घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि हाईटेंशन लाइन के तार काफी नीचे तक झूलते हैं। कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से लाइन बदलवाने की मांग की गई, लेकिन कभी भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। यदि समय रहते बिजली विभाग चेत गया होता तो हादसा नहीं होता।

कन्नौज: टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया 7 साल का मासूम, मौके पर ही तोड़ा दम

बिजली विभाग के खिलाफ दी गई तहरीर

घटना की जानकारी होते ही एसडीएम गौरव शुक्ला मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा बुझाकर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना देने के बाद भी कोई भी बिजली अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस मामले में मृतक छात्र के चाचा रणवीर पुत्र लालाराम ने बिजली विभाग के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। चौकी इंचार्ज ने मौके पर जाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। ग्राम प्रधान यज्ञमित्र यादव व गांव के जगदीश चंद्र ने उपजिलाधिकारी से बिजली लाइन ठीक कराने और मृतक छात्र के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+