कूड़ा डालने से रोका तो पड़ोसियों ने 15 साल की लड़की के सिर पर कुल्हाड़ी मारीं
कूड़ा डालने से रोका तो पड़ोसियों ने नाबालिग युवती पर किया कुल्हाड़ी से हमला
Uttar pradesh news (कन्नौज। उत्तर प्रदेश में कन्नौज के थाना गुरसहायगंज इलाके में एक युवती ने पड़ोसियों को अपनी जगह में कूड़ा डालने से रोका तो उन्होंने कुल्हाड़ी से काट डाला। पड़ोसियों ने नाबालिग युवती के सिर पर ताबड़ताड़ कुल्हाड़ी मारीं। वह मौके पर ही लहूलुहान हो गिर गई, उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां वह मौत से जूझ रही है।

पुलिस ने आरोपियों पर बरती नरमी!
युवती की मां के अनुसार, बेटी को तो दबंगों ने दानवों की तरह काट डाला, जबकि बेटी ने सिर्फ अपनी जगह में कूड़ा फेंकने से रोका था। वह सिर्फ 15 साल की है, लेकिन दबंगों को जरा भी रहम नहीं आया। गाली-गलौज कीं, मारा-पीटा और फिर कुल्हाड़ी निकाल लाए। बेटी के सिर पर कुल्हाड़ी मारीं। पुलिस में हमने शिकायत की तो सिपाहियों ने ध्यान नहीं दिया। कोई कार्रवाई नहीं की।''
इसके बाद युवती की मां ने एसपी का द्वार खटखटाया, जिसके बाद एक आरोपी को ही पुलिस ने पकड़ा। जानकारी के लिए बता दें कि थाना गुरसहायगंज के मीरपुर में हरीराम नाम के व्यक्ति का घर है। उसके घर के बाहर जमीन पड़ी हुई है। पड़ोसी उस जमीन पर कूड़ा करकट फेंक देते हैं। हरीराम की पंद्रह साल की बेटी ललिता ने टोका तो अखिलेश, विमलेश, चौबे आदि ने उसे अपशब्द कहे। इसके बाद जघन्य वारदात को भी अंजाम दिया। चीख पुकार सुन दौड़े लोगों ने युवती को उठाया और अस्पताल ले गए। पीड़िता की मां रामायनश्री का कहना है कि पुलिस से भी उन्हें ठेस पहुंची है।
वहीं, इस मामले में पुलिस की अपनी अलग ही दलील सामने आ रही है। पुलिस का कहना है कि रामायनश्री नाम की महिला का गाँव की ही महिलाओं से कुछ विवाद हुआ था। उसी में एक युवती को कुछ चोट आई थी। इस केस में एक व्यक्ति को धारा-151 सीआरपीसी में गिरफ्तार भी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications