परिजन खेत पर गए तो घर में घुसकर शोहदे ने किया तंग, आहत किशोरी ने खुद को आग लगाई, VIDEO

कन्नौज. उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में यूपी पुलिस ने ऐसे युवक को धर दबोचा है, जिसने एक नाबालिग लड़की के घर में घुसकर छेड़खानी की थी। आहत लड़की ने केरोसिन छिड़ककर खुद को आग लगा ली थी, बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी युवक को अब गिरफ्तार कर लिया है।

minor girl ends her life after physical harassment by neighbour man

संवाददाता के अनुसार, कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पड़ोस के ही युवक अश्वनी ने 15 वर्षीय किशोरी से उसके घर में छेड़खानी की थी। अश्वनी कई बार उसे तंग कर चुका था। 18 नवंबर के दिन किशोरी के परिजन जब खेत पर गए हुए थे, तभी पीछे से अश्वनी घर आ धमका। उसने किशोरी पर यौन हमला किया। इससे आहत किशोरी ने कमरे में रखा तेल खुद पर डालकर आग लगा ली। उसका शरीर काफी जल चुका था। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने तब कोई ध्यान नहीं दिया।

परिजन अपनी बेटी को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां से उसे कानपुर के हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। करीब एक सप्ताह तक मौत से जूझने के बाद बीते 26 नवंबर को किशोरी की अस्पताल में ही मौत हो गई। उसके बाद किशोरी के परिजन सदमे में आ गए। उन्होंने कहा कि यदि समय पर कार्यवाई की जाती तो आज उनकी बेटी जिन्दा होती।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+