शहीद पिता प्रदीप सिंह की चिता को मुखाग्नि देने के बाद बेटी सुप्रिया हुई बेहोश

Kannauj News, कन्नौज। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा (Pulwama Blast) में हुए आतंकी हमले में यूपी के कन्नौज जिले के प्रदीप सिंह यादव की अंतिम विदाई में आज राजकीय सम्मान के साथ दी गई। शहीद की बेटी सुप्रिया ने अपने पिता के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। बता दें कि मुखाग्नि देने के बाद बेटी सुप्रिया बेहोश हो गई। जिसके बाद उसे प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। वहीं, प्रदीप की शहादत के पूरा परिवार सदमे में है। शहीद की पत्नी का भी रो-रो कर बुरा हाल है।

शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव

शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव

कन्नौज के हसेरन क्षेत्र के गांव सुखसेनपुर में शनिवार सुबह लखनऊ से सीआरपीएफ से डीआइजी जीसी जसवीर सिंह सिंधु के नेतृत्व में 115 बटालियन सीआरपीएफ के 30 जवानों की टोली शहीद प्रदीप सिंह का पार्थिव शरीर लेकर गांव पहुंची। इसके बाद गांव में ही राजकीय सम्मान के साथ जवान के शव का अंतिम विदाई गई। इस दौरान अपने लाल के अंतिम दर्शन के लिए इटावा रोड पर जनसैलाब उमड़ पड़ा।

लोगों ने लगाये भारत माता की जय के नारे

लोगों ने लगाये भारत माता की जय के नारे

जैसे ही सीआरपीएफ की गाडिय़ों ने गांव में प्रवेश किया, वैसे ही लोगों ने भारत माता की जय और जय हिंद के उद्घोष से आसमान गूंज उठा। तिरंगे में शव को लिपटे देख पत्नी और बच्चे पिता के पार्थिव शरीर पर गिर पड़े, पिता अमर सिंह आंसुओं को रोक नहीं सके। वो एक ही बात बोल रहे थे, देश के दुश्मनों को छोडऩा मत।

आंगन से उठा पार्थिव शरीर तो छलक पड़े आंखों से आंसू

आंगन से उठा पार्थिव शरीर तो छलक पड़े आंखों से आंसू

प्रदीप का पार्थिव शरीर जब घर के आंगन से उठा तो पूरा जिला रो दिया। आंखों से बहते आसुओं से गौरवान्वित होकर जवान को सैल्यूट मारा। किसी ने दोनों हाथ जोड़कर नमन किया। इस दौरान भारत माता की जय के नारे गूंजते रहे। जवान के पार्थिव शरीर को डीएम रवींद्र कुमार, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह और तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत ने कंधा दिया। राजकीय सम्मान के साथ गांव में ही जवान का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान अपने लाल के अंतिम दर्शन करने के लिए हजारों लोग गांव पहुंचे। सीआरपीएफ के गांव में प्रवेश करते ही गांव भारत माता की जय और जयहिंद के उद्घोष से गूँज उठा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+