कन्नौज: नमाज पढ़ रहे शख्स पर झोंका फायर, हालत गंभीर
Kannauj news, कन्नौज। यूपी के कन्नौज में पुरानी रंजिश के चलते शख्स पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। शख्स के ऊपर हमला उस समय किया गया जब वह नमाज पढ़ रहा था। आपसी रंजिश जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

नमाजी पर जानलेवा हमला
कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कपूरपुर निवासी ऐजाज पुत्र सुल्तान उम्र 45 वर्ष, सलमान पुत्र अब्दुल सत्तार, अयाज पुत्र एजाज, सुमन पुत्र सुल्तान नमाज पढ़ रहे थे। उसी वक्त गांव के ही जुल्फिकार उर्फ टिंग प्रधान पति खुर्शीद आलम उर्फ लल्ला वहां आ धमके। उन्होंने नमाज पढ़ रहे ऐजाज के ऊपर सीधे तमंचे से फायर झोंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच वहां मौजूद अन्य चार लोगों ने जब इसका विरोध जताया तो उनके साथ मारपीट कर उनको भी बुरी तरह से घायल कर दिया।
गंभीर हालत में सैफई रेफर
घायलों को छिबरामऊ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने उपचार हेतु सौ शैय्या अस्पताल भर्ती कराया, जहां मौजूद डॉक्टर डीएस मिश्रा ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण ऐजाज को सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications