Kannauj News: पति रहता था 500 KM दूर, गैर मर्द संग पत्नी करती थी रोमांस, पकड़ाई तो कर दी सास की हत्या
Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जनपद से प्रेम प्रसंग का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कन्नौज जनपद में एक बहू अपने प्रेमी के साथ कमरे में रोमांस कर रही थी। इस दौरान उसकी सास ने रंगे हाथों उसे पकड़ लिया।
उसके बाद बहू अपने प्रेमी के साथ मिलकर सास की हत्या कर दी। इस मामले में बुधवार को कन्नौज पुलिस ने हत्यारोपी बहू और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने जो कुछ बताया उसे सुनकर लोग हैरान हैं।

यह पूरा मामला कन्नौज जनपद के सकरावा थाना क्षेत्र के लौह टिकुरिया गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव का रहने वाला हरगोविंद नामक एक व्यक्ति अपने घर से करीब 500 किलोमीटर दूर हरियाणा में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है।
इधर घर पर उसकी पत्नी उसकी मां और बच्चों के साथ रहती थी। इसी बीच करीब साल भर पहले उसकी पत्नी रवीना की मुलाकात मैनपुरी जनपद के एलाऊ थाना क्षेत्र के टिकसुरी गांव के रहने वाले सफी मुहम्मद से हुई।
पति के घर से बाहर रहने के चलते रवीना सफी मुहम्मद से प्यार करने लगी। प्यार परवान चढ़ा तो रवीना का प्रेमी उससे मिलने के लिए उसके घर पर चोरी-छिपे आता था। सोमवार की देर रात भी वह रवीना से मिलने के लिए उसके घर आया था।
इस दौरान दोनों कमरे में रोमांस कर रहे थे इसी बीच रवीना की सास सीमा की नींद खुल गई। उसके बाद उन्होंने बहू तथा उसके प्रेमी को रंगे हाथ पकड़ लिया। जिससे बहू और उसके प्रेमी ने सीमा देवी की हत्या कर दी।
हत्या करने के बाद प्रेमी वहां से फरार हो गया। जबकि बहू ने बताया की बीमारी से उसके सास की मौत हो गई है। हालांकि जिस दौरान दोनों सीमा देवी की हत्या कर रहे थे इस दौरान रवीना का बेटा अंकुर भी बगल में सोया था और उसने पूरा मामला देख लिया था।
इस मामले में पुलिस जो पूछताछ की तो अंकुर ने पूरी बात बता दी। उसके बाद पुलिस रवीना को पड़कर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी। मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी सफी मोहम्मद को भी गिरफ्तार करते हुए बुधवार को मामले का खुलासा कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications