कन्नौज हादसा: बस में जिंदा जले 20 लोग, अब हुआ चौंकाने वाला खुलासा

कन्नौज। कन्नौज बस हादसे में एक और चौंकाने वाला सच सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, जिस ट्रैवल एजेंसी की बस में हादसा हुआ उसी एजेंसी की बस में दो साल पहले 2018 में 18 लोगों की मौत हो चुकी थी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष लल्लू सिंह ने जांच कराने की मांग की है।

बिना रोक-टोक चल रही दागदार एजेंसी की बसें

बिना रोक-टोक चल रही दागदार एजेंसी की बसें

मैनपुरी में 2018 में हुए हादसे में 18 लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद विमल ट्रैवलिंग एजेंसी की बसों का जिले में संचालन कई महीने तक रुका रहा, लेकिन मामला शांत होते ही इसका संचालन फिर शुरू हो गया। एजेंसी की बसें जिले में बिना किसी रोक-टोक के चल रही थीं। हादसे का शिकार हुई स्पीलर बस टूरिज्म व पार्टी के परमिट की आड़ में रोज गुरसहायगंज और छिबरामऊ से सवारियां ढो रही थी।

20 लोग जिंदा जल गए

20 लोग जिंदा जल गए

बता दें, कन्नौज में छिबरामऊ के पास जीटी रोड पर बस अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई। ट्रक का डीजल इंजन फटा और देखते-देखते दोनों वाहनों में भयानक आग लग गई। बस पूरी तरह से भरी हुई थी। धमाके के साथ आग लगी और किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। कानपुर रेंज के आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया बस में 45 यात्री सवार थे जिनमें से 25 को बचा लिया गया लेकिन 20 का कुछ पता नहीं है, शायद वो अब इस दुनिया में नहीं हैं। बस में हड्डियां मिली हैं, डीएनए टेस्ट से पता चलेगा कि कितने लोग बस में जिंदा जल गए।

यात्रियों को निकलने का मौका तक नहीं मिला

यात्रियों को निकलने का मौका तक नहीं मिला

इस भयानक हादसे में जो बच गए उनकी आंखों में हादसे का खौफ साफ दिख रहा है। एक घायल ने कहा कि इससे पहले उसने इतना बड़ा हादसा कभी नहीं देखा। बस जाकर ट्रक से टकराई और दोनों में आग लग गई। बस से यात्रियों को निकलने का मौका ही नहीं मिल पाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+