कन्नौज बस हादसा: यूपी के 5 ARTO सस्पेंड, दो के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर
लखनऊ। कन्नौज बस हादसा के मामले में कार्य में लापरवाही बरतने और अनियमितता के आरोप में यूपी के पांच एआरटीओ पर गाज गिरी है। पांचों एआरटीओ को सस्पेंड कर दिया गया है। यही नहीं मामले में एआरटीओ कन्नौज संजय झा, एआरटीओ मोहम्मद हसीब वर्तमान तैनाती हमीरपुर के खिलाफ फिटनेस देने में लापरवाही और गड़बड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश भी दिया गया है। बता दें, कन्नौज में हुए बस हादसे में कई यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी।

यूपी के कन्नौज में स्लीपर बस और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई थी, जिसके बाद बस में आग लग गई थी। हादसे में 20 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद परिवहन विभाग की तरफ से बस के ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। इसके अलावा विभाग की तरफ से कई बिंदुओं पर जांच की गई।
प्रमुख सचिव परिवहन राजेश सिंह ने कार्य में लापरवाही बरतने और अनियमितता के आरोप में यूपी के पांच एआरटीओ को सस्पेंड कर दिया है। कन्नौज के एआरटीओ संजय झा और वर्तमान में हमीरपुर में तैनात एआरटीओ मोहम्मद हसीब के खिलाफ फिटनेस देने में लापरवाही और गड़बड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश भी दिया गया है। इनके अलावा लखनऊ के एआरटीओ संजय तिवारी के रायबरेली में तैनाती के दौरान गबन के आरोप में सस्पेंड किया गया है। अमेठी की एआरटीओ पुष्पांजलि गौतम को प्रवर्तन काम मे लापरवाही और कैशबुक में वित्तीय अनियमितता के आरोप में सस्पेंड किया गया है। वहीं, फर्रुखाबाद एआरटीओ शांति भूषण पांडेय को वित्तीय अनियमितता और प्रवर्तन काम मे लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications