Kannauj Accident: जल चुके हैं शव, बिखरी हुई हैं हड्डियां, अब DNA टेस्ट से होगी शवों की पहचान
कन्नौज।
10 जनवरी की देर रात उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में भीषण सड़क हादस हो गया। आमने-सामने की टक्कर में डबल डेकर बस और ट्रक में तेज धमाके के साथ आग लग गई। इस हादसे में अभी तक 20 लोगों के मरने की खबर है। हालांकि जिला प्रशासन की तरफ से अभी तक मौते की पुष्टि नहीं की गई है। वहीं, कानपुर रेंज के आईजी की का कहना है कि हादसा इतना भयानक था कि शव बुरी तरह जल चुके हैं। उनकी हड्डिया बिखरी हुई है, अब डीएनए टेस्ट से ही मौत का स्पष्ट आंकड़ा पता चल पाएगा। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
कन्नौज के छिबरामऊ जीटी रोड पर हुआ हादसा
आईजी रेंज मोहित अग्रवाल की मानें तो बस फर्रुखाबाद से जयपुर जा रही थी। तभी कन्नौज के छिबरामऊ में जीटी रोड हाइवे पर घिलोई गांव के पास ट्रक और डबल डेकर स्लीपर बस के बीच आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर लगते ही दोनों गाड़ियों में आग लग गई। कुछ ही देर में दोनों गाड़ियां धू-धू कर जलने लगी। घटना के वक्त बस के अंदर 43 सवारियों के मौजूद होने की बात कही जा रही है। इनमें कुछ बाहर निकल आए, जबकि बचे हुए अंदर ही फंसे रह गए।

20 यात्रियों के जिंदा जलने की आशंका
फिलहाल मृतकों का आंकड़ा सामने नहीं आ सका है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मौके पर पहुंचीं अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। कानपुर रेंज के आईजी मोहित अग्रवाल के अनुसार, फिलहाल मौतों के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो जनहानि ज्यादा हो सकती है। वहीं, कन्नौज डीएम रवीन्द्र कुमार ने बताया बस में 45 सवारियां थीं। जिसमें से 17 सवारियां छिबरामऊ से बैठी थी और 26 सवारियां गुरसहायगंज से बैठी थीं। जिसमें से 23 घायल सवारियों को अस्पातालों में भर्ती किया गया है। वहीं, दो लोग पूरी तरह से सुरक्षित थे और उन्हें घर भेज दिया गया। 18-20 लापता हैं, हो सकता है कि वे मर गए लेकिन यह अभी तक निश्चित नहीं है।

योगी आदित्यनाथ ने की मुआवजे की घोषणा
इस हादसे में मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50-50 हजार देने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा की है। सीएम योगी ने घायलों का तत्काल इलाज कराने के निर्देश देते हुए पूरे मामले की डीएम से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। साथ ही मृतकों के परिजनों के प्रति सीएम ने शोक संवेदना व्यक्त की है। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा, 'उत्तर प्रदेश के कन्नौज में हुए भीषण सड़क हादसे के बारे में जानकर अत्यंत दुख पहुंचा है। इस दुर्घटना में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'












Click it and Unblock the Notifications