कन्नौज: सपा रैली पर प्रशासन सख्त, सपाइयों की हुई गिरफ्तारी, मार्ग किए गए सील
कन्नौज। कन्नौज में सपा के प्रदर्शन को अनुमति न देने के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाते हुए प्रदर्शन स्थल पर जाने वाले सभी मार्गों को सील कर दिया है और जगह-जगह भारी फोर्स की तैनाती कर दी है। वहीं, पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए सपाइयों की धरपकड़ शुरू कर दी है। सपाइयों की धरपकड़ का सिलसिला देर रात से शुरू होकर सुबह तक चला। तो वही बड़े नेताओं को उनके घर में ही नजरबंद कर दिया गया। उधर, लखनऊ में गौतम पल्ली से लेकर अखिलेश यादव के घर तक पूरा विक्रमादित्य मार्ग सील कर दिया गया। विक्रमादित्य मार्ग पर भारी संख्या पुलिस मौजूद है।

Recommended Video
सपा अध्यक्ष की अगुवाई में होना था रैली का आयोजन
सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में जिले में किसानों के समर्थन में एक रैली का आयोजन किया जाना था। यह रैली ठठिया के विशिष्ट आलू मंडी से तिर्वा के किसान बाजार तक होनी थी, जिसमें हजारों कार्यकर्ता ट्रैक्टर व साइकिल से पहुंच कर शामिल होना था। लेकिन अचानक ही देर रात कन्नौज डीएम राकेश कुमार ने रैली को बिना अनुमति किए जाने और कोरोना और सुरक्षा का हवाला देते हुए इस पर कड़ा एतराज जताया और जिला प्रशासन को रैली ना किए जाने का सख्त आदेश जारी कर दिया।
जगह-जगह सपाइयों की गिरफ्तारी
इसके बाद देर रात से ही जिले में जगह-जगह सपाइयों की गिरफ्तारी शुरू कर दी गई और बड़े नेताओं को उनके घरों में ही नजरबंद कर दिया गया। वहीं, प्रदर्शन स्थल विशिष्ट आलू मंडी ठठिया के जाने वाले सभी मार्गों को सील कर दिया गया। जगह-जगह पुलिस की भारी फोर्स लगा इी गई है। उधर, लखनऊ में गौतम पल्ली से लेकर अखिलेश यादव के घर तक पूरा विक्रमादित्य मार्ग सील कर दिया गया। विक्रमादित्य मार्ग पर भारी संख्या पुलिस मौजूद है।












Click it and Unblock the Notifications