कन्नौज: रिक्शा न हटाने से गुस्साए सिपाही ने दिव्यांग चालक को लात-घूंसों से पीटा, एसपी ने किया लाइन हाजिर

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में वर्दी के नशे में चूर सौरिख थाना में तैनात सिपाही किरन पाल ने ई-रिक्शा न हटाने की बात से नाराज होकर दिव्यांग चालक की सरेआम लात-घूंसों से पिटाई कर दी। इतने से ही मन न भरने पर सिपाही दिव्यांग को घसीटता हुआ कोतवाली तक ले गया। इस दौरान पीड़ित की पत्नी पति को पिटता देख रोती बिलखती छोड़ने की गुहार लगाती रही। घायल दिव्यांग घंटों कोतवाली में दर्द में तड़पता रहा। एसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरक्षी सिपाही को लाइन हाजिर करने का आदेश जारी किया है और दिव्यांग का मेडिकल कराया जा रहा है।

Recommended Video

      कन्नौज: रिक्शा न हटाने से गुस्साए सिपाही ने दिव्यांग चालक को लात-घूंसों से पीटा
      divyang e rickshaw driver beaten by constable in kannauj

      क्या है पूरा मामला?

      कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र निवासी सुदीप एक पैर से दिव्यांग है। ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। सुदीप की पत्नी गर्भवती है। शुक्रवार को वह पत्नी को ई-रिक्शा पर बैठाकर अस्पताल चेकअप के लिए लेकर जा रहा था। जैसे ही वह सदर बाजार पहुंचा, तभी वहां ड्यूटी पर तैनात सिपाही किरन पाल ई-रिक्शा हटाने की बात कहकर गाली-गलौज करने लगा। इस पर दिव्यांग ने गाली देने का विरोध किया। इस पर सिपाही का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

      कोतवाली में धक्का देकर जमीन पर पटका

      सिपाही ने चौराहा पर ही दिव्यांग को लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। पति को पिटता देख पत्नी हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाती रही। मारपीट करने के बाद सिपाही दिव्यांग को घसीटता हुआ कोतवाली ले आया। इसके बाद उसने दिव्यांग को धक्का देकर जमीन पर पटक दिया। इस दौरान कोतवाल प्रभारी विजय वर्मा व अन्य पुलिस कर्मी मूकदर्शक बने रहे। सिपाही कोतवाली में दिव्यांग को गाली-गलौज व मारपीट करता रहा। मारपीट में युवक के मुंह में चोट लगने से खून निकलने लगा। एसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरक्षी सिपाही को लाइन हाजिर करने का आदेश जारी किया है और दिव्यांग का मेडिकल कराया जा रहा है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+