सज-संवर कर शादी के मंडप में दुल्हन करती रही इंतजार, साइकिल लेकर फरार हो गया दूल्हा

सज-संवर कर शादी के मंडप में दुल्हन करती रही इंतजार, साइकिल लेकर फरार हो गया दूल्हा

कन्नौज, 17 फरवरी: हैरान करने वाली खबर उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, यहां एक दूल्हा अपनी शादी वाले दिन फरार हो गया, वो भी साइकिल से। जी हां..यह बात सुनने में थोड़ी अजीब जरूर लगेगा, लेकिन यह सच है।

नहीं चला दुल्हे का पता

नहीं चला दुल्हे का पता

दूल्हे के अचानक से लापता होने से परिजनों के साथ-साथ दुल्हन पक्ष में भी हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि परिजनों ने दूल्हे को काफी खोजा, लेकिन उसका कुछ पता न चल सका। तो वहीं, वधु पक्ष ने वर पक्ष के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। वहीं, दूसरी तरफ दुल्हे की बहन ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर दर्ज कराई है।

साइकल से फरार हुआ था दूल्हा

साइकल से फरार हुआ था दूल्हा

यह मामला कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र के चौखटा गांव का है। गांव निवासी अंगने लाल के पुत्र रविकांत की बारात थाना इंदरगढ़ के ग्राम चंदौवा निवासी कामता प्रसाद की पुत्री शिवानी उर्फ सावित्री के यहां जानी थी। बारात जाने से पहले दूल्हा साइकिल लेकर घर से निकला और गायब हो गया। परिजनों ने उसको काफी खोजा, लेकिन उसका कोई पता न चला सका।

दुल्हन पक्ष में पसर गया सन्नाटा

दुल्हन पक्ष में पसर गया सन्नाटा

इसकी सूचना वर पक्ष ने वधु पक्षों को भी दे दी। यह खबर वधु पक्ष के लोगों को मिलते ही परिजनों में सन्नाटा पसर गया। दुल्हन के भाई अनुराग कुमार ने बताया कि शनिवार शाम को वर पक्ष को बारात लेकर आना था। घर पर बारात को लेकर सारी तैयारी हो चुकी थी। तभी वर पक्ष की तरफ से खबर मिली कि दूल्हा घर से बिन बताए कहीं गायब हो गया है।

तलाश में जुटी पुलिस

तलाश में जुटी पुलिस

काफी खोजबीन के बाद कोई खबर नहीं मिली। वहीं, संज-संवरकर दुल्हन बारात आने का इंतजार करती रही। दूल्हे के बारात लेकर ना आने पर दुल्हन के भाई अनुराग कुमार ने वर पक्ष के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। वहीं, दूल्हे की बहन सीमा ने अपने भाई के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस दूल्हे की तलाश में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+