60 साल के शख्स ने की दूसरी शादी, आधी रात में ये बात कहकर चली गई नई दुल्हन

कन्नौज। पत्नी के निधन के 6 साल बाद 60 साल के एक बुजुर्ग ने दूसरी शादी कर मन बना लिया। हिंदू रीति रिवाज के अनुसार बुजुर्ग ने एक महिला से दूसरी शादी भी कर ली। आधी रात में खुद को महिला का भाई बताने वाले युवक दरवाजा खटखटाता और नई दुल्हन बुजुर्ग को एक बात कहकर उसके साथ चली जाती है। इस बात को 4 महीने हो गए, लेकिन नई दुल्हन दोबारा वापस नहीं लौटी। 4 महीने से बुजुर्ग अपनी दूसरी पत्नी की राह देखते-देखते परेशान हो चुका है। अब वह पुलिस से मदद मांग रहा है। नई दुल्हन अपने साथ जेवर और नगदी लेकर गई थी। मामला यूपी के कन्नौज जिले का है।

चार बेटियों के पिता ने की दूसरी शादी

चार बेटियों के पिता ने की दूसरी शादी

मामला कन्नौज के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, गढ़िया में रहने वाले 60 वर्षीय बुजुर्ग राजेंद्र 4 बेटियों के पिता है। चारों बेटियों की शादी हो चुकी है। राजेंद्र की पत्नी का 6 साल पहले निधन हो गया था, जिसके बाद वह अकेले रह गए। राजेंद्र के चचेरे भाई ने बुढ़ापे में सहारे के लिए उन्हें दूसरी शादी करने की सलाह दी। बुजुर्ग भी शादी के लिए तैयार हो गए। चचेरे भाई ने 4 महीने पहले आनन-फानन में एक महिला से मंदिर में ही राजेंद्र की शादी करवा दी। राजेंद्र दुल्हन को विदा कर घर ले आए। दुल्हन के साथ एक युवक भी राजेंद्र के घर आया, जो खुद को दुल्हन का भाई बता रहा था।

शादी वाली रात में ही दुल्हन ये बात कहकर घर से निकली

शादी वाली रात में ही दुल्हन ये बात कहकर घर से निकली

बुजुर्ग राजेंद्र के मुताबिक, शादी वाली रात में ही युवक उनके कमरे में आया और पत्नी से मां का एक्सीडेंट में पैर टूटने की बात कहकर उसे अपने साथ ले जाने लगा। पत्नी अपने साथ जेवर और रुपए लेकर निकल गई और कहा कि मां को देखकर वापस आ जाएगी, लेकिन अभी तक नहीं आई। 4 महीने से राजेंद्र उसका इंतजार कर रहे थे।

चचेरे भाई, दूसरी पत्नी के खिलाफ दी तहरीर

चचेरे भाई, दूसरी पत्नी के खिलाफ दी तहरीर

राजेंद्र ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई से भी पूछ चुके हैं, लेकिन वह भी रोज बहाने बना देता है। खुद के साथ धोखा होने का अहसास होने पर राजेंद्र आखिरकार थाने पहुंचे। राजेंद्र ने चचेरे भाई और ठगी करने वाली दूसरी पत्नी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने शादी के दौरान खिंचे गए फोटो भी पुलिस को सौंपे है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+