कन्नौज: घर से निकला छात्र था दो दिन से लापता, गेहूं के खेत में मिली लाश

Kannauj News, कन्नौज। यूपी के कन्नौज में गेहूं के खेत में एक छात्र का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र की शिनाख्त कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जा रहा है कि छात्र दो दिन से घर से लापता था।

Boy dead body found in wheat field

जनपद कन्नौज के थाना विशुनगढ़ के ग्राम पल्योरा निवासी उमेश चंद्र मिश्रा का खेत खोजीपुर सड़क के किनारे है। फसल की देखभाल करने वाले अनिल बाथम सुबह खेत पर गए। वहां गेहूं के बीच युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने पड़ताल की तो पीठ पर पिट्ठू बैग दिखा। छात्र की पहचान कागजातों के आधार पर ग्राम बटेला निवासी 17 वर्षीय आकाश उर्फ देवांशु पुत्र रमेश चंद के रूप में हुई। थाना प्रभारी विशुनगढ़ करुणानिधि सरोज एवं प्रभारी निरीक्षक छिबरामऊ बलराम मिश्रा भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने मृतक के छोटे भाई इंद्रेश से जानकारी की। परिजनों ने हत्या के बाद शव फेंकने की बात कही।

मृतक के भाई इंद्रेश ने बताया कि उसका बड़ा भाई आकाश कक्षा 11 में हीरालाल वीएन इंटर कॉलेज का छात्र था। पढ़ाई को लेकर उसने मोहल्ला बनवारी नगर में अरविद सिंह के मकान में किराए पर कमरा लिया था। 11 मार्च को दोपहर 1 बजे गांव से कमरे पर आने की बात कहकर निकला था। इसके बाद संपर्क नहीं हो सका। 12 मार्च को कई बार मोबाइल भी मिलाया लेकिन बात नहीं हुई। वहीं मामले में पुलिस का कहना है कि जहरीला पदार्थ खाने की आशंका है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। इसके बाद ही कार्रवाई करेंगे।

ये भी पढ़ें: घर से फरार हुआ हत्यारा पति, पीछे छोड़ गया बीवी की रक्तरंजित लाश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+