भाजपा विधायक की बेटी साक्षी विवाद पर बोले अखिलेश यादव, यही भाजपा का असली चेहरा है...

कन्नौज। भाजपा विधायक राजेश मिश्रा की बेटी के मामले को लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव कह, ''अब तो ऐसी घटना सामने आई है कि उस बहन की इज्जत पर सवाल खड़े किए गए हैं। उसको डराया गया कि अगर बातों को लेकर नहीं मानोगी तो तुम्हारे पति की हत्या कर दी जाएगी। तुम्हारे पति का एनकाउंटर हो जाएगा। तो यही है भारतीय जनता पार्टी का असली चेहरा कि जहां भूख से लोग मर रहे हैं। भाजपा का असली चेहरा यही है कि जहां बेटियों की इज्जत नहीं है। बहनों की इज्जत नहीं है।''

akhilesh yadav on bjp mla rajesh mishra daughter sakshi mishra case

क्या है साक्षी मिश्रा का मामला

भाजपा विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी ने एक दलित युवक से प्यार किया और उससे शादी कर ली। अब जान बचाने की लड़ाई लड़ रही है। साक्षी का आरोप है कि उसके पिता राजेश मिश्रा से ही उसको और उसके पति को जान का खतरा है। साक्षी ने 4 जुलाई को प्रयागराज के एक मंदिर में अजितेश कुमार के साथ हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी।

akhilesh yadav on bjp mla rajesh mishra daughter sakshi mishra case

'एक्सप्रेसवे पर हो रही मौतों की जिम्मेदार प्रदेश सरकार'

अखिलेश ने कहा, उन्नाव में भी मदरसे में 'जय श्री राम' के नारे लगवा दिए गए। यही असली चेहरा है सरकार का। हमने तो जीवनभर यही पढ़ा है कि सीताराम लेकिन यह इनकी नई परिभाषा का ज्ञान है। वहीं, एक्सप्रेसवे पर हो रही मौतों पर कहा कि इसके लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार सरकार है और सरकार इसलिए जिम्मेदार है क्योंकि कि टोल से सबसे ज्यादा पैसा कौन वसूल रहा है। टोल किसकी जेब में जा रहा है। अगर टोल जा रहा है तो सरकार की जेब में जा रहा है तो सुरक्षा को इंतजाम करना, लोगों का सफर आसान हो, लोगों का सुरक्षित सफर हो उसकी जिम्मेदारी भी सरकार की है। सरकार को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए, एक समय ऐसा था जहां पर पुलिस लगती थी, एम्बुलेंस उपलब्ध होती थी, आखिरकार वह चीजें कहां है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+