आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, दो लोगों को रौंदते हुए निकला बेकाबू ट्रक
कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बेकाबू ट्रक से कुचलकर दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्रक से टकराकर पलटी कार
जानकारी के मुताबिक, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह दिल्ली से लखनऊ की ओर से जा रही कार आगे चल रहे ट्रक से टकराकर पलट गई। ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक और अन्य की मौत हो गई।
दो लोगों को कुचलते हुए निकला ट्रक
बताया जाता है कि कार सवार सभी लोग दिल्ली से लौट रहे थे। सुबह करीब छह बजे कार कार की टक्कर ट्रक से हुई, जिसके बाद ट्रक दो लोगों को कुचलते हुए निकल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications