कन्नौज: बेटे को बचाने के लिए पापा ने सिर मारकर जलती बस का शीशा तोड़ा, एक परिवार के 5 लापता
कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में हुए भीषण बस हादसे के बाद कई लोगों का पता नहीं चल पाया है। बस में सिर्फ हड्डियां बची रह गईं जिनके डीएनए टेस्ट से मृतकों की संख्या की पुष्टि हो पाएगी। इस बस में कमालगंज के एक परिवार के पांच लोग सवार थे जिनका कुछ पता नहीं चल रहा। उनके गांव में मातम का माहौल है। इस हादसे की कुछ ऐसी दर्दनाक कहानियां हैं जो दिल को झकझोर देने वाली हैं।

एक परिवार के पांच लापता
कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव उगरापुर के एक परिवार के पांच सदस्य बस हादसे के बाद लापता हैं। 48 साल के लईक जयपुर में रहकर काम करते थे और गांव आए हुए थे। शुक्रवार की शाम वे पत्नी शाहिदा बेगम, 13 साल की बेटी सादिया, 11 साल के बेटे शान और 9 साल के बेटे सैफ के साथ जयपुर जा रही विमल सर्विस की बस में सवार हुए। छिबरामऊ के पास ट्रक से टक्कर के बाद बस आग का गोला बन गई और इसके बाद से लईक और उसके परिवार का कुछ पता नहीं चल रहा।

मासूम ने बताया कि वे कैसे बचा?
उसी बस में उगरापुर निवासी छम्मी लाल भी 8 साल के बेटे सौरभ के साथ सवार थे। सौरभ ने बताया, 'बस में पापा ने कई बार शीशे पर हाथ मारा लेकिन नहीं टूटा फिर उन्होंने सिर से मारा जिससे शीशा टूट गया। पापा ने फिर मुझे खिड़की से बाहर निकाला और वो भी बाहर कूदे लेकिन तब तक आग लग गई।' बेटा सौरभ सकुशल है और पिता छम्मी लाल का तिर्वा में इलाज चल रहा है।

'मेरी बेटी बस में ही रह गई'
कोतवाली फर्रुखाबाद के नारायणपुर की महिला मायके गुरसहायगंज आई थी और बेटी के साथ बस में सवार थी। उन्होंने बताया, 'मैं अपनी बेटी के साथ जयपुर जा रही थी तभी बस और ट्रक की टक्कर से उसमें आग लग गई। आग लगते ही हम लोग बस के शीशे तोड़कर बाहर निकले। मैं तो बाहर निकल गई लेकिन बेटी को नहीं निकाल सकी। मेरी बेटी बस में भरे धुएं की वजह से बेहोश होकर गिर गई और वह बाहर नहीं निकल पाई।'
-
Noida Clash: हंगामे के बाद देर रात तक चली बैठक, सैलरी हाइक-वीक ऑफ पर अड़े कर्मचारी, क्या निकलेगा समाधान? -
China: दुनिया की सबसे बड़ी EV Car कंपनी के गैराज में लगी आग, जल गईं सारी कारें! बैटरी में हुआ स्पार्क?- Video -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ












Click it and Unblock the Notifications