कन्नौज: नाले में मिला युवती का शव, 4 महीने से लिव-इन में रह रही थी
कन्नौज। यूपी के उन्नाव की रहने वाली एक युवती प्रेम प्रसंग में कन्नौज के रहने वाले एक युवक के घर आकर रहने लगी। चार महीने बाद जब पिता को इस बात की सूचना हुई तो कन्नौज पहुंचे पिता के आने पर युवती और प्रेमी के घरवालों के बीच आपसी विवाद हुआ, जिसके बाद युवती का शव एक नाले से बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाले से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आरोपी प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला
उन्नाव जिले के बक्सर के रहने वाली एक युवती को कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के सदिकापुर गांव के रहने वाले राहुल कटियार से प्रेम हो गया। वह कन्नौज आई और राहुल से मिली। राहुल अपनी प्रेमिका को लेकर अपने घर में रहने लगा। चार महीने बीत जाने के बाद प्रेमिका को घर की याद आई और उसने अपने पिता से बात करने को कहा, जिसकी जानकारी युवती के पिता को हुई और वह जब कन्नौज पहुंचे तो प्रेमी के घरवाले शादी को राजी नहीं थे।

लड़की ने फांसी लगाकर दी जान
इस दौरान प्रेमिका और प्रेमी के घरवालों के बीच विवाद हुआ। नाराज प्रेमिका ने कमरे में जाकर फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। डरे सहमे घरवालों ने बिना पुलिस को सूचना दिए लाश को ढिकाने लगाने के लिए उसको एक नाले में फेंक दिया। युवती की लाश सुबह एक नाले में देखकर वहां हड़कंप मच गया। मामले में पुलिस ने प्रेमी राहुल के खिलाफ प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्या कहती है पुलिस
अपर पुलिस अधीक्षक बिनोद कुमार ने बताया कि ग्राम सदिकापुर में एक लड़की की डेडबाॅडी मिली है। राहुल कटियार सदिकापुर गांव का रहने वाला है, जो उन्नाव की लड़की को लेकरपिछले चार महीने में सदिकापुर में रह रहा था। इस लड़की के माता पिता जब उस लड़की को लेने के लिए आए तो इसी दौरान उनका विवाद हुआ, जिसमें लड़की ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली।मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही लड़की के पोस्टमार्टम और पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications