कांगड़ाः मजदूर ने फौजी अफसर बताकर लड़की से की शादी फिर बनाए शारीरिक संबंध

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के इंदौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में धोखे से शादी करने का मामला सामने आया है। जहां पहले युवक ने खुद को फौजी अफसर बताकर युवती से शादी कर ली। शादी करने के बाद उसने युवती को अलग-अलग जगह घुमाया और शारीरिक संबंध बनाया। फिर जैसे ही युवक लड़की को अपने घर ले कर गया वहां उसकी सच्चाई सामने आ गई।

शादी के बाद ससुराल पहुंची तो हुआ खुलासा

शादी के बाद ससुराल पहुंची तो हुआ खुलासा

ससुराल में जाकर युवती को पता चला कि उसका पति कोई अफसर नहीं बल्कि एक मजदूर है, जो दिहाड़ी मजदूरी करता है। साथ ही उसे यह बी पता चला कि युवक पहले से शादीशुदा भी है और उसका एक बच्चा भी है। इसके बाद लड़की अपने मायके गई और परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़िता का आरोप है कि लड़के पक्ष वाले उसे धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवती ने लगाया बहला-फुसलाकर शादी करने का आरोप

युवती ने लगाया बहला-फुसलाकर शादी करने का आरोप

युवती का कहना है कि उसका सिरफिरा आशिक उसके चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी देता है औरजान से मारने की भी धमकी दे रहा है। लड़की ने आरोप लगाया है कि युवक उसे सिलाई सेंटर से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और कहा कि उसकी मां बहुत बीमार है और पठानकोट अस्पताल में भर्ती है। इसके बाद वह लड़के की बातों में आ गई और गाड़ी में बैठकर चली गई।

सख्त कार्रवाई की मांग

सख्त कार्रवाई की मांग

इसके बाद युवक ने उसके साथ जबरन शादी की और शारीरिक शोषण किया। वहीं लड़की की मां का आरोप है कि उसकी लड़की के साथ जबरन शादी करने वाला पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। उन्होंने जिला पुलिस से मांग की है कि इस युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+