अगर आप हैं मुंहासों से परेशान तो अपना सकते हैं इस लड़की का अजामाया हुआ नुस्खा

नई दिल्लीः सोशल मीडिया पर कली कुशनेर नाम की एक लड़की के फोटो वायरल हो रहे हैं। बचपन से कली के चेहरे पर सिस्टिक मुंहासे हो गए थे, इन्हें दूर करने के लिए कली ने काफी प्रयास किए लेकिन कोई भी दवाई उन्हें ठीक नहीं कर पाई। कई तरह के दवाइयों के इस्तेमाल से कली का चेहरा काफी खराब हो गया। फिर एक दिन उसे किसी ने एक सामान्य सी दवा दी, इस दवाई से महज तीन सप्ताह में उसके चेहरे से सारे मुंहासे गायब हो गए।

Kali Kushner photo goes Viral for Before-and-After Acne

कली बताती हैं कि बचपन से ही उनके चेहरे पर मुंहासे थे, लेकिन बड़े होते-होते मुंहासों से उनका चेहरा भरा गया। 19 साल की उम्र से उन्होंने कई डॉक्टरों को दिखाया, लेकिन इसका कोई भी असर नहीं हुआ। उनका चेहरा मुंहासों से खराब होने लगा।

कली ने मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए प्राकृतिक तेलों का इस्तेमाल किया, ओवर-द-काउंटर क्रीम लगाई। यहां की तक की मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के मेकअप का इस्तेमाल भी किया। लेकिन कुछ भी काम नहीं आया।

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी को यशवंत सिन्हा का जवाब, अर्थव्यवस्था का चीरहरण होगा तो मैं खामोश नहीं रहूंगा

कली का चेहरा ठीक हो जाने के बाद वो दूसरों के साथ अपने अनुभवों को सांझा सकती हैं। कली का कहना है कि मुंहासों की समस्या की वजह से उन्होंने 20 से ज्यादा आत्महत्या के केसों को देखा है। उनके टिप्स के कई लोग फायदा उठा रहे हैं।

जीवन में लगभग हर किसी को मुंहासे का अनुभव है। कई बार ये आपको काफी दर्द दे सकता है तो वहीं कई लोग इसके बारे में बात नहीं करना चाहते हैं। लेकिन कली कुशनेर ने अपने मुंहासे के बारे में सभी को बताना शुरू किया और सहारा लिया सोशल मीडिया इंस्टाग्राम का। कली को इंस्ट्राग्राम पर 22000 से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। कली के अनुभवों के कई यूजर्स को प्रेरणा मिलती है।

दरअसल, कली ने Accutane ब्रांड की एक क्रीम का इस्तेमाल किया था। अब कली यूके समेत दुनिया में Accutane ब्रांड को विज्ञापन करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+