Jodhpur : पावटा सैटेलाइट अस्पताल की OPD में भिड़े दो डॉक्टर, सहम गए मरीज, देखें वायरल VIDEO

जोधपुर, 13 जुलाई। राजस्थान के दूसरे सबसे बड़े जिले जोधपुर के पावटा सैटेलाइट अस्पताल के दो सीनियर डॉक्टर मंगलवार को आमने सामने हो गए। आपसी खींचतान के बाद दोनों के बीच एक दूसरे पर जमकर लात घूसे भी चले। किसी ने दोनों डॉक्टर्स के झगड़े का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

jodhpur

जानकारी अनुसार पटवार भर्ती परीक्षा में उतीर्ण अभ्यर्थियों के मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने के दौरान उत्पन्न हुए विवाद के बाद पावटा सैटेलाइट अस्पताल के डॉ. पंकज भट्ट व डॉ. मृदुल राठौड़ आमने सामने हो गए और दोनों के बीच यह झगड़ा अस्पताल के एक कमरे में हुआ।

वायरल वीडियो में दोनों सीनियर डॉक्टर आपस में जमकर हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दिलीप कच्छवाहा ने इस पूरे घटनाक्रम को शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा है कि दोनों के बीच यह झगड़ा आपसी बात पर हुआ है, लेकिन अस्पताल परिसर में ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए थी।

उधर, सम्पूणानन्द आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. दिलीप कच्छावा ने आदेश जारी कर राजकीय जिला चिकित्सालय पावटा जोधपुर में कार्यरत वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज प्रिय भट्ट तथा चिकित्सा अधिकारी, डॉ. मृदुल राठौड़ को तुरन्त प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया है।

डॉ. कच्छावा के आदेश अनुसार इन दोनों चिकित्सा अधिकारियों द्वारा अपने कर्तव्य स्थल पर ड्यूटी के दौरान चिकित्सालय के आउट डोर कक्ष में हाथा-पाई एवं असंयमित व्यवहार का प्रदर्शन किया गया, जिसके वीडियो वायरल होने पर यह कार्रवाई की गई है।

आदेश में महाविद्यालय के चिकित्सकों के इस अशोभनीय कृत्य को कदाचार की श्रेणी में मानते हुए उन्हें तुरन्त प्रभाव से कार्यमुक्त कर निर्देशित किया गया है कि वे अपनी आगामी उपस्थिति निदेशक (जन स्वा.) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाए जयपुर के कार्यालय में देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+