कुदरती आफत का Live Video! स्कूटी सवार लोगों के ऊपर धड़ाम से गिरा भारी-भरकम पेड़, फिर क्या हुआ?
जोधपुर में सड़क पर जा रही एक स्कूटी पर पेड़ गिर गया। जिससे तीन लोग घायल हो गए। घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

उत्तर भारत के कई शहरों में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी है। इस बीच राजस्थान के जोधपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। वहां पर एक चलती स्कूटी के ऊपर पेड़ आ गिरा, जिससे तीन लोग घायल हो गए। ये घटना वहां लगे एक सीसीटीवी में भी कैद हो गई।
मामला कचेहरी रोड का है। मंगलवार सुबह 9 बजे तीन युवक एक स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे। वहां पर तेज हवा भी चल रही थी। तभी अचानक सड़क किनारे लगा एक पेड़ गिर गया। जिसकी चपेट में वहां से गुजर रही स्कूटी आ गई।
पेड़ की चपेट में आने से तीनों स्कूटी सवार गिर पड़े। जिस पर वहां मौजूद लोगों ने तुरंत सड़क से किनारे कर अस्पताल पहुंचाया। चश्मदीद के मुताबिक पेड़ तीनों के ऊपर सीधे गिरा था, ऐसे में उनको काफी चोट आई। वहीं उनके पीछे एक दूसरी स्कूटी आ रही थी, वो बाल-बाल बच गई। फिलहाल तीनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
3 करोड़ का नुकसान
वहीं दूसरी ओर आंधी और बारिश की वजह से सबसे ज्यादा दिक्कत बिजली विभाग को हो रही है। कई जगहों पर खंभे और तार टूट कर गिर गए, जिससे घंटों बिजली सप्लाई प्रभावित रही। एक रिपोर्ट के मुताबिक आंधी-बारिश की वजह से अब तक जोधपुर डिस्कॉम को 3 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
झालावाड़ में दो की मौत
वहीं दूसरी ओर झालावाड़ में भी आंधी की वजह से दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सरेड़ी गांव में तेज हवा के कारण टिनशेड उड़ गया। जिसकी चपेट में आने से बीरम चंद की मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर कोलूखेड़ी मालियां डेम पर तूफान की वजह से बिजली का खंभा गिर गया। उसकी चपेट में आने से एक अन्य शख्स की मौत हो गई।
ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने राजस्थान के 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां पर तेज हवाओं के साथ के साथ बारिश होगी। इसके अलावा 21 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया।












Click it and Unblock the Notifications