थार एक्सप्रेस का संचालन रद्द, अब भारत से नहीं जाएगी पाकिस्तान, 45 यात्रियों ने बुक करवाए थे टिकट
जोधपुर। थार एक्सप्रेस का संचालन अब भारत की ओर से भी बंद कर दिया गया है। थार लिंक एक्सप्रेस के नाम से यह ट्रेन भारत-पाकिस्तान को जोड़नी वाली आखिरी ट्रेन थी, क्योंकि इससे पहले दोनों देशों के बीच समझौता एक्सप्रेस चलती थी, जिसे पिछले सप्ताह पाकिस्तान की ओर से बंद कर दिया था।

समझौता के बाद पाकिस्तान ने थार लिंक एक्सप्रेस को भी बंद करने की घोषणा की थी, मगर पाक के रेल मंत्री की घोषणा के बावजूद अपने पिछले फेरे में थार एक्सप्रेस बॉर्डर पार कर पाकिस्तान गई थी। अब भारतीय रेलवे ने आगामी आदेशों तक थार लिंक एक्सप्रेस रोकने संबंधी आदेश जारी किए हैं। बता दें कि राजस्थान के जोधपुर के भगत की कोठी रेलवे स्टेशन से मुनाबाव, जीरो लाइन, खोखरापार होते हुए पाकिस्तान के कराची तक चलने वाली यह ट्रेन सप्ताह में एक बार चलती है।
उल्लेखनीय है कि संविधान के अनुच्छेद-370 के तहत जम्मू-कश्मीर को प्रदत्त विशेष दर्जा समाप्त करने और जम्मू कश्मीर व लद्दाख़ को अलग से केन्द्राशासित प्रदेश बनाए जाने के भारत के फैसले के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। द्विपक्षीय व्यापार समेत कई संबंध तोड़ लिए।
साथ ही समझौता एक्सप्रेस ट्रेन को स्थायी तौर पर निलंबित कर दिया था। ऐसे में अब भारत ने भी थार लिंक एक्सप्रेस को बंद करने का फैसला लिया है। वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद इन दोनों ही ट्रेन सेवाओं को रोक दिया गया था, जो 2006 में दोबारा शुरू की गई थी।
शुक्रवार रात थार एक्सप्रेस रवाना होने थी
जोधपुर भगत की कोठी रेलवे स्टेशन से शुक्रवार रात थार एक्सप्रेस रवाना होने थी। इसके लिए 45 यात्रियों ने पाकिस्तान के टिकट भी बुक करवा रखे थे। रेलवे विभाग के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी गोपाल शर्मा ने बताया कि रेल मंत्रालय ने आदेश जारी कर आगामी आदेश तक भगत की कोठी से मुनाबाव रेलवे स्टेशन तक जाने वाली और मुनाबाव से पॉइंट जीरो तक जाने वाली दोनों गाड़ियों को रद्द कर दिया है।
-
India Canada FTA: बदलने वाली है भारत-कनाडा की किस्मत! महीनों की तनातनी के बाद फ्री ट्रेड पर आई बड़ी खुशखबरी -
Iran Indian Evacuation: ईरान में मौत के साये से निकले भारतीय! दूतावास ने आधी रात को इस देश में पहुंचाया -
इंदौर-उज्जैन सिक्सलेन में प्लास्टिक नहीं, GFRP सरियों का हो रहा इस्तेमाल, अफवाहों पर विभाग ने दी सफाई -
राजस्थान में दुर्लभ जंगली बिल्ली को मारने और उसका वीडियो ऑनलाइन साझा करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। -
Rajya Sabha Elections 2026 Winning List: बिहार में NDA का डंका, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट -
Bihar Rajya Sabha Election 2026 Results: बिहार से कौन पहुंचा राज्यसभा? रिजल्ट यहां देखें -
अनंत सिंह ने राजनीति से क्यों लिया संन्यास? मोकामा से अब कौन लड़ेगा चुनाव? छोटे सरकार का चौंकाने वाला फैसला -
'मैं उससे बच्चा क्यों पैदा करती?', 66 की फेमस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, क्रिकेटर से शादी बिना ही हुईं प्रेग्नेंट -
Silver Rate Today: युद्ध के बीच चांदी क्रैश! 23,000 हुई सस्ती, 100 ग्राम सिल्वर अब कितने में मिल रहा? -
आज का मिथुन राशिफल 16 मार्च 2026: मुश्किल सफर लेकिन मिलेगी सफलता, दिन शुभ -
Rajya Sabha Election Result: ओडिशा में कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग, कौन सी सीट पर किसने दर्ज की जीत? -
Opinion Poll: असम में BJP लगा पाएगी हैट्रिक? कौन बनेगा CM? कांग्रेस को कितनी सीटें? आ गया पहना ओपिनियन पोल












Click it and Unblock the Notifications