सीमा रामावत : ACB को देख महिला पटवारी ने घूस के ₹ 1 लाख फेंके, पड़ोसी के नेट में फंसे नोटों के बंडल, VIDEO
जोधपुर, 6 अगस्त। राजस्थान एसीबी इन दिनों पूरी तरह से एक्शन मोड में है। घूसखोरों के खिलाफ धड़ाधड़ कार्रवाई कर रही है। एक माह में 51 ट्रैप किया है। इसी कड़ी में राजस्थान के जोधपुर जिले में एक महिला पटवारी को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है।
Recommended Video

सीमा रामावत, पटवारी केरू, जोधपुर
आरोपी महिला पटवारी सीमा रामावत जोधपुर जिले की मंडोर तहसील के केरू में कार्यरत हैं। सीमा रामावत इतनी शातिर निकली कि एसीबी की टीम को देखकर एक लाख रुपए के बंडल फेंक दिए, जो पड़ोसी के घर बाहर लगी ग्रीन नेट में फंंस गए।

11 अप्रैल को एसीबी को शिकायत
एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एमएन बताया कि 11 अप्रैल को केरू पटवारी सीमा रामावत के खिलाफ गांव केरू के सुरेश कुमार जाट ने शिकायत दी थी कि पत्थर की खान की मौका रिपोर्ट करने के लिए पटवारी सीमा रामावत दो लाख रुपए की घूस मांग रही है।

117 दिन से छका रही थी पटवारी
पटवारी सीमा रामावत एसीबी को 117 दिन से छका रही थी। केरू के सुरेश कुमार जाट की शिकायत का सत्यापन भी 23 जून को हो पाया। इसके बाद पटवारी ने गुरुवार सुबह परिवादी को उसने चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित अपने घर बुलाया।

एक लाख रुपए टेबल पर रखे
परिवादी रुपए लेकर पहुंचा तो आरोपी पटवारी सीमा रामावत ने पहले तो बालकनी से बाहर इधर-उधर देखा कि परिवादी के साथ एसीबी टीम तो नहीं आई। इसके बाद उसने रिश्वत के एक लाख रुपए टेबल पर रखवा लिए।

बालकनी में जाकर फेंके रुपए
इसके बाद परिवादी से इशारा पाकर एसीबी ने सीमा रामावत के घर में दबिश दी। एसीबी की भनक लगते ही सीमा ने बालकनी में जाकर एक लाख रुपए के बंडल रोड पर फेंकने का प्रयास किया। तब रुपए पड़ोसी के ग्रीन नेट में फंस गए। फिर एसीबी ने पटवारी के हाथ धुलवाए तो गुलाबी रंग आ गया। इस पर एसीबी ने उसे गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications