जोधपुर में मामूली बात पर बवाल, दो समुदाय आमने-सामने होने पर धारा 144 लागू

जोधपुर, 8 जून। राजस्थान के दूसरे सबसे बड़े शहर व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गृहक्षेत्र जोधपुर में एक बार फिर से सामुदायिक सौहार्द बिगड़ा है। मामूली बात को लेकर दो पक्षों में बवाल मच गया। दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए जोधपुर जिला प्रशासन ने धारा 144 लागू की है।

jodhpur

जोधपुन में तनाव के बाद हुए झगड़े में 2 लोग घायल हुए हैं। वहीं, तीन लोगों के घायल होने की खबर है। मौके पर भारी संख्या पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस प्रशासन के अधिकारी दोनों पक्षों के बीच शांति वार्ता करवाकर मामले की शांत करने की कोशिश में जुटे हैं।

हुआ यूं कि जोधपुर के सूरसागर पुलिस थाना इलाके में मंगलवार शाम को रूपावतों बेरा के समीप पानी की कैंपर खाली करने आई एक टैक्सी किसी अन्य वाहन से भिड़ गई। इस बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। वहां तनावपूर्ण के हालात पैदा हो गए। सूचना पाकर जोधपुर शहर के पांच थानों की पुलिस और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे।

एहतियात के तौर पर सूरसागर थाना क्षेत्र और संबंधित इलाके में धारा-144 लगा दी गई। अब 5 से अधिक लोगों के एक स्थान पर एकत्रित होने पर पाबंदी रहेगी। बता दें कि जोधपुर का सूरसागर का क्षेत्र पहले भी संवेदनशील रहा है। यहां दोनों समुदाय के लोग कई बार आमने-सामने हो चुके हैं। इसके चलते कई बार पथराव और मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं। इसको देखते हुए पुलिस हमेशा ही अलर्ट मोड पर रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+