Ravi Bishnoi : जोधपुर के रवि विश्नोई टीम इंडिया में मौका, वेस्टइंडीज के खिलाफ T-20 और वनडे खेलेंगे
जोधपुर, 27 जनवरी। वेस्ट इंडीज के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज के लिए घोषित भारतीय टीम में रवि विश्नोई को शामिल किया गया है। रवि विश्नोई राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले हैं। टीम इंडिया में मौका मिलने पर राजस्थान के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।

अंडर-19 में लिए सर्वाधिक विकेट
घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपनी बेहतरीन लेग स्पिन के दम पर सभी को अपना मुरीद बना चुके जोधपुर के रवि विश्नोई अब देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। अंडर-19 विश्व कप क्रिकेट प्रतियोगिता में सबसे अधिक विकेट लेकर रवि ने सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया था।

आईपीएल में चार करोड़ में बिके
दो वर्ष से आीपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब का प्रतिनिधित्व करने वाले रवि विश्नोई को हाल ही आईपीएल 2022 में एंट्री कर रही लखनऊ फ्रेंचाइजी ने अपने साथ जोड़ा है। लखनऊ फ्रेंचाइजी रवि को चार करोड़ रुपए में टीम ने अपने साथ जोड़ा है। तीन वर्ष से लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले इस युवा स्पिनर पर सभी की निगाह लगी थी। यह तय माना जा रहा था कि रवि को शीघ्र ही भारतीय टीम में शामिल कर लिया जाएगा।

रवि विश्नोई के पिता बोले-सपना पूरा हुआ
मीडिया से बातचीत में रवि विश्नोई के शिक्षक पिता मांगीलाल ने कहा कि अब उनका वर्षों पुराना सपना पूरा हो गया। पिता की ख्वाहिश थी कि बेटा एक दिन टीम इंडिया के लिए खेले। बता दें कि पिछले 2 सीजन में केएल राहुल की कप्तानी में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले क्रिकेटर रवि विश्नोई ने आईपीएल में अब तक 23 मैच में 6.96 की इकोनॉमी के साथ 24 विकेट लिए हैं।

क्रिकेटर रवि विश्नोई का प्रदर्शन
लेग स्पिनर रवि विश्नोई ने राजस्थान के लिए 17 लिस्ट-ए मुकाबले 24 विकेट लिए हैं। साथ ही कुल 42 टी-20 मुकाबलों में 49 विकेट हासिल किए हैं। अंडर-19 वर्ल्ड कप से रवि को पहचान मिली। वर्ल्ड कप के 6 मैचों में रवि ने 10.35 के औसत से सबसे ज्यादा 17 विकेट लिए।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications