राजस्थान सीएम अशोक गहलोत के होम टाउन में जोधपुर में प्रदेश का सबसे बड़ा बस टर्मिनल
जोधपुर, 16 नवंबर। राजस्थान के कोटा में जहां प्रदेश की पहली पशुपालक कॉलोनी बन रही है वहीं जोधपुर में सूबे का सबसे बड़ा बस टर्मिनल बनेगा। यह बस टर्मिनल आधुनिक होगा। 6 जून 2022 में शिलान्यास प्रस्तावित है।

राजस्थान रोडवेज निगम के प्रवक्ता सुधीर भाटी ने बताया कि जोधपुर में राजस्थान का सबसे बड़ा बस टर्मिनल प्रस्तावित है। यहां पर 4035 वर्गमीटर एरिया में ग्राउंड फ्लोर पर बोर्डिंग, 21 बस एलाइटिंग वेज, 7 बुकिंग काउंटर, दो रिजर्वेशन काउंटर, बैंक, डाकघर, एटीएम, दुकानें, कियोस्क, मेडिकल शॉप, पार्सल कार्यालय, कियोस्क आदि बनाए जाएंगे।
सेकंड फ्लोर पर सुपर मार्केट बनाया जाएगा। 4231 वर्ग मीटर एरिया में 123 फोर और 226 टू व्हीलर्स व 75 आटो रिक्शा के लिए पार्किंग होगी। उल्लेखनीय है कि जोधपुर सीएम अशोक गहलोत का होम टाउन है।












Click it and Unblock the Notifications