VIDEO : साइकिल पर सवार होकर 300 फीट ऊंची पहाड़ी पर योगा करते हैं ये दादाजी, दिखाते हैं खतरनाक स्टंट
Jodhpur News , जोधपुर। योगा जिसका अविष्कार भारत में ही किया गया है। सूरज की पहली किरण निकलने के साथ-साथ ही कई लोग योगा क्रिया करना शुरू कर देते हैं। आम तौर पर आप सभी ने चटाई पर बैठकर ही किसी को योगा करते देखा होगा, लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसा मामला लेकर आए हैं, जिसे देखकर आपके होश उड़ जायेंगे। एक शख्स जमीन पर नहीं बल्कि जमीन से 300 फीट ऊंचा जाकर योगा करता है।

जी हाँ... इस शख्स का नाम है खिवराज गुर्जर। उम्र है 69 वर्ष। खिवराज जमीन पर नहीं बल्कि साइकिल पर योगा करते हैं और हैरानी वाली बात तो ये है कि ये जमीन से पूरे 300 फीट ऊंचा जाकर किसी पहाड़ी पर योगा करते हैं।खिवराज के स्टंट्स को देखकर तो शायद आप भी सहम जाए।

राजस्थान के जोधपुर की ऊंची पहाड़ियों पर जाकर खिवराज योगा करते हैं। खिवराज को साइकिलिंग करने का बहुत शौक था, लेकिन धीरे-धीरे वे अपने साइकिलिंग और योगा दोनों ही शौक को मिक्स करके एक नए तरह का योगा दुनिया के सामने ले आये हैं।

एक और खास बात खिवराज की साइकिल कोई आम साइकिल नहीं है बल्कि ये बीएमएक्स साइकिल है वो भी पूरे 12 किलो की और इस साइकिल का हैंडल 90 डिग्री तक घूम जाता है। इतना ही नहीं खिवराज इस भारी साइकिल को ऊंची पहाड़ी पर लेकर भी चढ़ जाते हैं और योग करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications