Rajasthan Election Result 2023: राजस्‍थान में नई सरकार बनने से पहले जानिए Phalodi Satta Bazar के ताजा भाव

Phalodi Satta Bazar on Rajasthan Election Result 2023: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना चल रही है। आज सुबह आठ बजे से जारी मतगणना के बाद हार-जीत की तस्‍वीर साफ होती जा रही है। इस बार राजस्‍थान में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है।

इधर, देश में सट्टे को लेकर कुख्‍यात या विख्‍यात कहे जाने वाले राजस्‍थान के फलोदी सट्टा बाजार के ताजा अनुमान सामने आए हैं। राजस्‍थान में नई सरकार बनने से पहले सामने आए फलोदी सट्टा बाजार के नए अनुमानों में राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भाव तो पहले वाले ही हैं, मगर सीटों की संख्‍या ऊपर-नीचे हुई है।

Phalodi Satta Bazar Latest Prices

दरअसल, देश के चार राज्‍यों राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश, छत्‍तीसगढ़, तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना के बीच फलोदी सट्टा बाजार के सटोरियों व दलालों ने वन इंडिया हिंदी से बातचीत में ताजा भाव शेयर किए।

फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार राजस्‍थान में भाजपा की 120 सीटें आ सकती हैं। कांग्रेस को 60-62 सीटें दी जा रही हैं। फलोदी सट्टा बाजार 10 पैसे के भाव में भाजपा की सरकार बना रहा है जबकि कांग्रेस की सरकार बनने के भाव 10 रुपए तक पहुंच गए हैं। मतगणना से पहले कांग्रेस सरकार के भाव 4 रुपए थे।

फलोदी सट्टा बाजार के सटोरियों का कहना है कि वे मतदान से पहले भाजपा को 120 से 125 मिलने का अनुमान लगा रहे थे, मगर राजस्‍थान कई सीटों पर बम्‍पर वोटिंग की वजह से सीटों की संख्‍या ऊपर-नीचे हुई हैं।

एग्जिट पोल से पहले राजस्‍थान में भाजपा-कांग्रेस के भाव

राजस्‍थान में 25 नवंबर को मतदान व 30 नवंबर को एग्जिट पोल से पहले भी फलोदी सट्टा बाजार ने भाव जारी किए थे। राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस की सरकार बनने के भाव 4 रुपए थे जबकि भाजपा सरकार के भाव 20 से 25 पैसे थे। मतलब ये है कि कांग्रेस सरकार पर अगर कोई 10 हजार रुपए का दांव लगाता तो उसे जीतने पर 40 हजार मिलते जबकि भाजपा पर 10 हजार रुपए लगाने वाले को 2000 रुपए। सट्टा बाजार में जिस पार्टी के भाव कम होते हैं। उसकी जीत की संभावना अधिक होती है।

राजस्‍थान चुनाव की VIP सीटों पर फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान

  • तारानगर सीट से राजेंद्र राठौड़ जीत सकते हैं।
  • पोकरण सीट से महंत प्रतापपुरी चुनाव निकाल सकते हैं।
  • शिव सीट पर रविंद्र भाटी व फतेह खान के बीच टक्‍कर।
  • बाड़मेर सीट से निर्दलीय प्रियंका को जीत मिल सकती है।
  • लक्ष्‍मणगढ़ सीट पर गोविंद डोटासरा को कड़ी टक्‍कर।
  • जैसलमेर सीट पर छोटू सिंह चुनाव जीत सकते हैं।
  • शेरगढ़ सीट से बाबूसिंह जीतते नजर आ रहे हैं।
  • बिलाड़ा सीट पर आरएलपी के पुखराज गर्ग जीत सकते हैं।
  • तिजारा सीट पर बाबा बालकनाथ व इमरान खान की टक्‍कर।
  • ओसियां सीट पर दिव्‍या मदेरणा चुनाव हारती दिख रहीं।
  • बीकानेर से बीडी कल्‍ला चुनाव हारते नजर आ रहे।

राजस्‍थान में कौनसे चुनाव पर सबसे ज्‍यादा सट्टा लगा?

फलोदी के सटोरियों कहते हैं कि इस बार के राजस्‍थान विधानसभा चुनावों पर सट्टा सामान्‍य ही रहा है। अब तक के इतिहास में सबसे ज्‍यादा सट्टा साल 2018 के विधानसभा चुनाव में लगा था। राजस्‍थान में भाजपा की सरकार बनने और वसुंधरा राजे के सीएम पर 80 पैसे के भाव चल रहे हैं।

(नोट: वन इंडिया हिंदी टीम सट्‌टा बाजार के दावों का समर्थन नहीं करती है।)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+