राजस्थान एक्सीडेंट : जोधपुर-बाड़मेर में एसयूवी-बस के बीच टक्कर, चार लोगों की मौत

जोधपुर। राजस्थान में मंगलवार दोपहर को जोधपुर-बाड़मेर रोड पर एसयूवी-लोक परिवहन बस की आमने सामने की टक्कर हुई है, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुए लोग बाड़मेर के अजीत गांव के रहने वाले थे।

Rajasthan Accident: SUV-bus collision in Jodhpur-Barmer, four people dead

तेज रफ्तार के साथ हुई भिड़ंत के कारण एसयूवी पूरी तरह से बस के नीचे फंस गई। इसे क्रेन की सहायता से बाहर निकालना पड़ा। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसे में कई लोगों के गंभीर चोट भी हैं, जिन्हें जोधपुर के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया है।

जानकारी के अनुसार बाड़मेर जिले के समदड़ी के समीप स्थित अजीत गांव में अपना स्वयं का क्लिनिक चलाने वाला एक डॉक्टर अपने मरीजों को स्वयं के वाहन में बैठा कर इलाज के लिए जोधपुर ला रहा था। लूनावास व भांडू के बीच जोधपुर से जा रही लोक परिवहन की एक बस और बालोतरा से जोधपुर की तरफ आ रही एसयूवी के बीच टक्कर हो गई।

दोनों वाहन तेज रफ्तार के साथ आमने-सामने से भिड़े। जोरदार धमाके के साथ हुई भिड़ंत में एसयूवी पूरी तरह से चकनाचूर होकर बस के अगले हिस्से में फंस गई। एसयूवी में सवार दो महिलाएं व दो पुरुषों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने स्वयं के स्तर पर राहत कार्य शुरू किया, लेकिन वे बस के नीचे बुरी तरह से दबी एसयूवी में से किसी को भी बाहर नहीं निकाल पाए। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से बस के नीचे फंसी एयूवी को बाहर निकाला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+