Priya Gupta Video : अश्लील वीडियो के बाद अब राजस्थानी एक्ट्रेस सोना बाबू का यह वीडियो हो रहा वायरल
Recommended Video
जोधपुर। मारवाड़ी हास्य, नृत्य और अभिनय के क्षेत्र में बहुत कम समय में अपनी अलग पहचान बना चुकी राजस्थानी एक्ट्रेस और डांसर प्रिया गुप्ता उर्फ सोना बाबू के नाम अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल करवाने वाले का अभी तक नहीं चल पाया है। ना ही इस संबंध में पुलिस थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।

फेसबुक पर लाइव आई प्रिया गुप्ता
हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार को खुद प्रिया गुप्ता उर्फ सोना बाबू सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर रूबरू हुई और वीडियो खुद का होने से इनकार किया। अपने फेसबुक पेज लाइव हुई प्रिया गुप्ता रोते हुए अपनी बात रखी और कहा कि उसे जानने वालों को यह पता है कि वायरल वीडियो उसका नहीं है, लेकिन कोई तो है जो उसे बदनाम कर रहा है।

आरोपी नहीं पकड़ा जाने पर जान देनी की बात
फेसबुक लाइव में प्रिया गुप्ता ने यह भी कहा कि इस तरह की नीच हरकत आज उसके साथ हुई है। कल किसी और के घर की बहन-बेटी के साथ भी हो सकती है। इसलिए वायरल वायरल करवाने वाले का पता लगाओ। उसके बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। यह फर्जी वीडियो उसके नाम से वायरल करवाने वाला पकड़ा नहीं जाएगा तो वह जान दे देगी।
प्रिया फेसबुक वीडियो भी वायरल
प्रिया ने कहा कि लोग उस पर सवाल उठा रहे थे कि वीडियो वायरल वायरल होने के बाद वह लाइव नहीं आई। अब लाइव आकर उसका अपना स्टेटमेंट दे दिया है। प्रिया ने सभी से निवेदन किया कि उस इंसान का पता लगाओ ताकि उसे उसके गुनाह की सजा दिलाई जा सके। बता दें कि उस कथित अश्लील वीडियो के बाद अब प्रिया गुप्ता का फेसबुक लाइव वाला वीडियो भी सोशल मीडिया में खूब वारयल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications