जोधपुर: होटल में चल रही थी जिस्मफरोशी, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां
Jodhpur News (जोधपुर)। राजस्थान के जोधपुर पुलिस ने कॉल गर्ल्स के रैकेट का खुलासा किया है। उदय मंदिर थाना पुलिस ने सूचना के आधारा पर एक होटल पर दबिश दी। जहां से पुलिस को तीन लड़कियां और तीन लड़के संदिग्ध अवस्था में मिले थे। उनकों पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले आई। बता दें कि पुलिस ने पूछताछ के बाद एक युवक और एक युवती को छोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, उदयमंदिर थाना पुलिस को सूचना मिली की राइकाबाग इलाके में स्थित निजी होटल में देह व्यापार का अवैध कारोबार चल रहा हैं। इस पर पुलिस ने मामले की तस्दीक करवाने के बाद होटल में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने होटल में दबिश देकर अलग-अलग रूम से तीन युवकों के साथ तीन युवतियों को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ कर रही हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी आपत्तिजन अवस्था में मिले थे। जिस पर पुलिस ने उनकों को गिरफ्तार कर पीटा एक्ट की कार्रवाई की। होटल में दबिश देने के दौरान होटल मालिक मौके से फरार हो गया। फिलहाल उदय मंदिर थाना पुलिस होटल मालिक की तलाश में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications