पाकिस्‍तान की फातिमा ने राजस्‍थान के मुज्जिमल से बिन मिले की शादी, निकाह के तीन बाद अब आएगी ससुराल

राजस्‍थान के जोधपुर में अनूठे निकाह का मामला सामने आया है। पाकिस्‍तान की लड़की ने भारत के लड़के से वीडियो कॉन्‍फ्रेसिंग पर शादी की है। अब वीजा मिलने पर निकाह के तीन माह बाद वह ससुराल आएगी।

Pakistan fatima indian muzzamil khan Marriage

आजकल तो लड़का-लड़की सगाई के समय ही एक दूसरे से मुलाकात कर लेते हैं। फिर शादी होने के अगले ही दिन दुल्‍हन ससुराल भी पहुंच जाती है, मगर राजस्‍थान में अनूठा मामला सामने आया है कि शादी के तीन माह बाद तक दुल्‍हन अभी तक एक बार भी ससुराल नहीं पहुंची है। वो भी पाकिस्‍तान से।

यह कहानी पाकिस्‍तान की उरूज फातिमा व भारत के राजस्‍थान के जोधपुर के मुज्‍जमिल की है। दोनों ने निकाह भी ऑनलाइन की है। वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग पर दोनों ने निकाह कबूल किया और वीजा नहीं मिलने से दुल्‍हन की पाकिस्‍तान से ससुराल पहुंचना अटक गया।

जानकारी के अनुसार सिविल कांट्रेक्‍टर भाले खान मेहर के पोते मुज्‍जमिल खान का निकाह 2 जनवरी 2023 को वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग पर ऑनलाइन पाकिस्‍तान के मीरखास की युवती उरूज फातिमा से हुआ। इस अनूठे निकाह में न बारात गई और न ही बैंडबाजा।

दूल्‍हा अपने परिवार और मित्रों के साथ जोधपुर में स्‍क्रीन सामने बैठा और उधर, दुल्‍हन अपने परिवार के साथ पाकिस्‍तान में बैठी। निकाह की सारी रस्‍में ऑनलाइन हुई। निकाह होने के बाद रजिस्‍ट्रेशन की काईवाई के बाद दुल्‍हन ने वीजा के आवेदन किया।

मीडिया से बातचीत में भाले खान मेहर ने बताया कि सप्‍ताह भर पहले वीजा मिला गया है। अब दुल्‍हन ईद के बाद वाघा बॉर्डर से जोधपुर अपने ससुराल पहुंचेगी।

बता दें कि जोधपुर भारत-पाकिस्‍तान सीमा पर स्थित है। ऐसे में जोधपुर के कई परिवारों की पाकिस्‍तान में रिश्‍तेदारी है। पुलवामा हमले से पहले तो भारत पाकिस्‍तान के बीच थार एक्‍सप्रेस चलती थी, जो जोधपुर से रवाना होती थी। ऐसे में दोनों देशों के लोगों को रिश्‍तेदारी में आने-जाने में आसानी होती थी। अब वाघा बॉर्डर से आवागमन हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+