राजस्थान चुनाव 2021 : CM अशोक गहलोत के गढ़ में नागौर MP हनुमान बेनीवाल किंग मेकर की भूमिका में

जोधपुर, 4 सितम्बर। राजस्थान पंचायत राज चुनाव 2021 में कई जगहों पर चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं। प्रदेश के छह जिलों में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए तीन चरणों में वोटिंग हुई थी। आज चार सितम्बरों को मतों की गिनती की गई।

Nagaur MP Hanuman Beniwal

खबर है कि राजस्थान पंचायत चुनाव-2021 परिणाम में कांग्रेस को बढ़त मिली है। कांग्रेस ने अब तक 670 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकिब भाजपा को 551 जगहों पर जीत हासिल हुई है। वहीं, हनुमान बेनीवाल की पोर्टी RLP के 40 जीते हैं।

भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला रहा, मगर सबसे ज्यादा दिलचस्प परिणाम खुद राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के गढ़ यानी जोधपुर जिले में सामने आए हैं। यहां पर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल किंग मेकर की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल, जोधपुर जिले की ओसिया पंचायत समिति में सदस्य पदों की सभी 23 सीटों का परिणाम आ गया है। इसमें 11 सीटों पर कांग्रेस और 11 पर ही बीजेपी प्रत्याशी जीते हैं जबकि वार्ड संख्या 22 आरएलपी प्रत्याशी सुमित्रा ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस-भाजपा का स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के कारण आरएलपी का इकलौता जीता हुआ प्रत्याशी तय कर सकता है कि प्रधान किस पार्टी का बनेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+