MLA Divya Maderna विधि विषय में PHD के एंट्रेस टेस्ट में हुईं फेल, जानिए कितने नंबर आए?
राजस्थान की तेज तर्रार महिला विधायकों में से दिव्या मदेरणा का कानून में पीएचडी करना का सपना अधूरा रह गया। दिव्या जोधपुर के ओसियां से कांग्रेस विधायक हैं।

राजस्थान कांग्रेस की विधायक दिव्या पीएचडी का एंट्रेस टेस्ट पास नहीं कर पाई है। महज 68 अंक लाकर फेल हो गई हैं।
दरअसल, विधि विषय में पीएचडी करने के लिए विधायक दिव्या मदेरणा ने एमपीईटी-2022 परीक्षा दी थी। परीक्षा जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय (JNVU) की ओर से आयोजित करवाई जाती है।
दिव्या मदेरणा जेएनवीयू से सीनेट सदस्य भी हैं।
बता दें कि विज्ञान, वाणिज्य, कला और विधि संकाय में कुल 275 रिक्त सीटों के लिए 1795 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। हाल ही जारी परीक्षा परिणाम में 1204 परीक्षार्थी पास हुए हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जोधपुर के ओसियां से कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने सामान्य श्रेणी से परीक्षा दी थी। दिव्या मदेरणा ने 200 में से 68 नंबर पाए और एंट्रेस एग्जाम पास नहीं कर पाई।
वहीं, रिक्त रीटों में विधि संकाय की सात रिक्त सीटों पर 130 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें से 72 अभ्यर्थी क्वालिफाइड हुए हैं। उनमें कांग्रेस के जोधपुर देहात युवा अध्यक्ष रामनिवास बिश्नोई ने परीक्षा पास की।
एमपीईटी 2022 समन्वयक प्रो. केआर गेनावा ने बताया कि परीक्षा आयोजित करवाने की जिम्मेदारी कुलपति प्रो.केएल श्रीवास्तव ने सौंपी थी। परीक्षा को विवि के एक्ट व ऑर्डिनेंस के तहत निष्पक्षता के साथ व समरू पर सम्पन्न करवाया है। आगामी दस दिन में सफल अभ्यर्थियों की विष्यवार सूचि संबंधित विभागों को प्रेषित कर दी जाएगी।
दिव्या मदेरणा की गाड़ी पर हुआ हमला
हाल ही जोधपुर को-ऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी के चुनाव के दौरान विधायक दिव्या मदेरणा की गाड़ी पर हमला हुआ। 11 अप्रैल को हुए हमले के बाद दिव्या मदेरणा की सुरक्षा बढ़ा दी गई। उन्हें एक और पीएसओ मुहैया करवाया गया है।
कौन हैं दिव्या मदेरणा?
- जाट परिवार से ताल्लुक रखने वालीं दिव्या मदेरणा को राजनीति विरासत में मिली हैं।
- दिव्या मदेरणा पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा की बेटी व परसराम मदेरणा की पोती हैं।
- दिव्या मेदरणा जोधपुर जिले की ओसियां सीट से कांग्रेस विधायक हैं। इनकी मां लीला मदेरणा जोधपुर की जिला प्रमुख हैं।
- 25 अक्टूबर 1985 को जन्मी दिव्या मदेरणा राजस्थान विधानसभा 2018 में पहली बार विधायक चुनी गईं।
- इससे पहले साल 2010 से 2018 तक जोधपुर जिला परिषद सदस्य रहीं।
MLA Divya Maderna फिर सुर्खियों में, अब Rahul Gandhi के साथ कश्मीर में इस अंदाज में दिखीं












Click it and Unblock the Notifications