जोधपुर में लिव इन पार्टनर की हत्या, प्रेमी ने GNM को गला घोंटकर मारा, लव मैरिज के 1 माह बाद पति को छोड़ा
जोधपुर, 16 सितम्बर। राजस्थान के जोधपुर पुलिस जिस जीएनएम सुसाइड केस की जांच कर रही थी कि उसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जीएनएम ने खुदकुशी नहीं की बल्कि उसकी हत्या की गई थी। वारदात को उसके प्रेमी ने ही अंजाम दिया था। दोनों में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

जोधपुर के शास्त्री नगर थानाधिकारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि 30 वर्षीय जीएनएम सरिता के शव के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से पता चला कि उसका गला घोंटा गया था। उसके प्रेमी 38 वर्षीय हरीश माली ने उसकी हत्या के बाद पुलिस को जीएनएम के सुसाइड की झूठी कहानी सुनाई, जिस पर एक बारगी तो यकीन हो गया, मगर शक के आधार पर प्रेमी हरीश को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया।
बता दें कि सरिता झालावाड़ की रहने वाली थी। चार साल पहले वैभव अग्रवाल से उसने प्रेम विवाह किया था। शादी के एक महीने बाद ही सरिता ने वैभव को छोड़ दिया था। जुलाई 2022 में ही वह जोधपुर आकर शास्त्री नगर थाना के मिल्क मैन कॉलोनी में रहने लग गई थी। इससे पहले उसकी जान पहचान हरीश से हो गई थी। दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे थे। दोनों यहां जोधपुर में लिव-इन में रह रहे थे।
सरीता जोधपुर के उम्मेद अस्पताल में जीएनएम थीं। 7 सितंबर की रात जब वह अस्पताल से घर आई तो प्रेमी हरीश शराब के नशे में था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि हरीश ने सरिता का गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस से बचने के लिए उसने सुसाइड की झूठी कहानी बनाई।
वारदात के समय पुलिस पूछताछ में हरीश ने बताया था कि उसने चुन्नी को काटकर सरिता के शव को नीचे उतारा। पुलिस ने 8 सितंबर को सुसाइड का मामला दर्ज कर मेडिकल बोर्ड से सरिता के शव का पोस्टमार्टम करवाया। 14 सितंबर को इसकी रिपोर्ट आई तो पता चला सरिता का गला घोंटकर हत्या की गई थी।
Recommended Video
पुलिस ने हरीश के खिलाफ 14 सितंबर को ही हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल इस बात का पता नहीं लग पाया है कि हरीश और सरिता के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि पुलिस पूछताछ में यह सामने आया कि पहले हरीश और सरिता दोनों झालावाड़ में भी साथ में रहते थे। सरिता के घरवालों को भी पता था कि जोधपुर में दोनों साथ रह रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications