वकील, रिपोर्टर, ब्यूटीशियन व मॉडल ने मिलकर बनाई हनीट्रैप गैंग, गहलोत के मं​त्री के लिए फैलाया जाल

जोधपुर, 11 फरवरी। राजस्थान में इन दिनों हनीट्रैप गैंग सुर्खियों में है। इस गैंग से जुड़े निए नए खुलासे हो रहे हैं। पहले तो इसमें मॉडल व ब्यूटीशियन ही शामिल बताई जा रही थीं, मगर अब पुलिस जांच में पता चला है कि राजस्थान की इस बहुचर्चित हनीट्रैप गैंग में वकील व फर्जी रिपोर्टर तक शामिल थे।

मोटी रकम वसूलने के धंधे में लगी हुई थी गैंग

मोटी रकम वसूलने के धंधे में लगी हुई थी गैंग

यह गैंग राजस्थान के हाई प्रोफाइल लोगों को हुस्न के जाल में फंसाकर मोटी रकम वसूलने के धंधे में लगी हुई थी। इनका भांडा फूटा जब अशोक गहलोत सरकार में मंत्री रामलाल जाट को हनीट्रैप में फंसाने के लिए जोधपुर की मॉडल पर दबाव डाला गया। मॉडल ने मंत्री को फंसाने की बजाय जोधपुर में होटल की छत से कूदकर जान देनी चाही।

दो नए नाम आनंद और सोनू सामने आए

दो नए नाम आनंद और सोनू सामने आए

मीडिया से बातचीत में जोधपुर डीसीपी भुवन भूषण यादव ने बताया कि आरोपी अक्षत, दीपाली और एडवोकेट नवीन के अलावा जांच में दो नए नाम आनंद और सोनू सामने आए हैं। इनकी तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। आरोपी अक्षत और दीपाली जमानत मिलने के बाद फरार हो गए हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ पोर्नोग्राफी का मामला दर्ज किया है। इसके अलावा इनके साथी एडवोकेट नवीन को भी पकड़ा है। ये लोग उदयपुर में योजना बनाते थे।

किसके पास क्या जिम्मेदारी?

किसके पास क्या जिम्मेदारी?

आनंद शांडिल्य

आरोपी आनंद शांडिल्य के पास हाई प्रोफोइल लोगों को स्पॉट करने की जिम्मेदारी थी। किस व्यक्ति को निशाना बनाकर उससे कितने रुपए वसूलने हैं यह काम आनंद ही तय करता था।

एडवोकेट नवीन देवानी

आरोपी एडवोकेट नवीन देवानी कानूनी पक्ष देखता था। यह तय करता था कि लोगों को लीगली कैसे फंसाना है। साथ ही अपनी गैंग के सदस्यों को भी कानूनी झमेलों से बचाने का काम करता था।

आरोपी अक्षत बनता फर्जी रिपोर्टर

आरोपी अक्षत बनता फर्जी रिपोर्टर

आरोपी अक्षत खुद को रिपोर्टर बताया करता था। यह फर्जी रिपोर्टर बनकर हाई प्रोफोइल लोगों से मिलता और अपनी गैंग व हाई प्रोफोइल लोगों के बीच सेतु का काम करता था।

आरोपी सोनू फंसाता था लड़कियों को

तीसरे आरोपी सोनू का काम था कि वह लड़कियों को मॉडलिंग का झांसा देकर अपने जाल में फंसाता था। फिर उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो ले लेता और हनीट्रैप के लिए ब्लैकमेल करता था।

ब्यूटीशियन दीपाली

ब्यूटीशियन दीपाली इस गैंग की मुख्य सहयोगी थी। इस पर कई आरोप हैं। यह मॉडल बनने की इच्छुक लड़कियों को मेकओवर करती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+