सोशल डिस्टेंसिंग का देसी जुगाड़, कोरोना संक्रमण से बचने के लिए दूधवाले ने बनाई मिल्क गन
जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर शहर में कोरोना वायरस का संक्रमण तेज़ी से फैल रहा है। आमजन, डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ व दूध-सब्जी बेचने वाले भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं।

जोधपुर के एक दूध बेचने वाले ने जुगाड़ के तरीके से मिल्क गन तैयार की है, जिससे संक्रमण से बचा जा सकता है। पीएम मोदी ने कोरोना संकट में सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर 2 गज दूरी की बात कहते हुए कोरोना वायरस से बचाव का सही रास्ता बताया।
उसी को देखते हुए जोधपुर के एक दूध बेचने वाले ने 2 गज दूरी तक की जुगाड़ मिल्क गन बनाई है, जिसके जरिए जो भी व्यक्ति दूध खरीदने आता है। उसको उसी गन के जरिए ही दूध दिया जाता है। संजय गोयल ने बताया कि कोरोना संकट से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग सबसे बड़ा उपाय है। उसी को देखते हुए मिल्क गन बनाई ताकि दूध बेचने और खरीदने वाला कोरोना से बच सकें।
{quiz_85}












Click it and Unblock the Notifications