महिला ने एक साथ दिया तीन बच्चों को जन्म, देखने वालों की उमड़ी भीड़

Jodhpur News , जोधपुर। नवजात बच्चे को गोद में खिला रही इस महिला के पास दो और बच्चे सो रहे हैं। ये किसी और के नहीं बल्कि इसी महिला के हैं। फरजाना अंसारी नाम की इस महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। हाल ही में जुड़वा बच्चे लव-कुश को अलग करने वाले जोधपुर के एम्स में इस महिला का प्रसव हुआ है।

Jodhpur woman gave birth to three sons in AIIMS

आठ माह की गर्भवती इस महिला का डॉक्टरों के विशेष प्रयास से प्रसव करवाया है। इसके तीनों नवजात बेटे बिल्कुल स्वस्थ हैं। राजस्थान के जोधपुर शहर की रहने वालीं फरजाना अंसारी ने एक साथ तीन लड़कों को जन्म दिया। डॉक्टरों ने डिलीवरी के लिए एक माह बाद का समय दिया था लेकिन प्रसव पीड़ा होने की वजह से फरजाना को एक महीने पहले ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां पर इसने 3 बच्चों को जन्म दिया है। गर्भवती फरजाना का इलाज शुरू से ही एम्स में चल रहा था।

Jodhpur woman gave birth to three sons in AIIMS

डॉक्टर चारु शर्मा ने बताया कि निर्धारित समय से पहले जन्मे तीनों बच्चों का वजन कम होने के कारण डॉक्टरों ने आब्जर्वेशन में रखा। लेकिन बाद में बच्चों के स्वस्थ होने पर उन्हें उनकी मां के पास भेज दिया गया। शुरुआती 24 घंटों तक तीनों बच्चों को आईसीयू में रखा गया था।

उधर, अस्पताल में मरीजों के साथ आए परिजनों को जैसे ही एक महिला के एक साथ तीन बच्चे पैदा होने की सूचना मिली तो हर कोई उन्हें देखने के लिए फरजाना के वार्ड की तरफ दौड़ा। देखते ही देखते कई लोगों की भीड़ लग गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+