जोधपुर : मकान में आग लगने से माता-पिता व बहन के साथ शिक्षिका जिंदा जली
जोधपुर, 19 जुलाई। राजस्थान के जोधपुर के सुभाष नगर के एक मकान में रविवार रात लगी आग में तीन महिलाएं व एक पुरुष संदेहास्पद परिस्थितियों में जिंदा जल गए। बताया जा रहा है कि परिवार की एक बीमार बेटी को बाहर निकालने के प्रयास में पूरा परिवार आग से घिर गया और स्वयं को बचा नहीं पाया। आग काबू होने के बाद चार कंकाल मिले हैं।

फायर ऑफिसर प्रशांत ने बताया कि साढ़े नौ बजे सुभाष नगर के एक मकान में आग लगने की सूचना मिली। हम लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंच राहत कार्य शुरू किए। आग मकान के पिछले हिस्से में लगी थी और तेजी से फैल रही थी। साढ़े ग्यारह बजे तक आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन यह पूरी तरह से बुझ नहीं पाई है। उन्होंने बताया कि इस मकान में आग से चार लोग जिंदा जल गए है।
शास्त्री नगर स्थित सेंटपॉल स्कूल की शिक्षिका पल्लवी चौधरी इस मकान में अपने पिता सुभाष, मां नीलम व एक बहन के साथ रहती थी। उसकी बहन गत बीस वर्ष से बीमार होने के कारण बिस्तर पर ही रहती थी।
मकान में आग लगने से ये चारों आग में घिर गए। माना जा रहा है कि परिवार के लोगों ने बीमार बहन को बाहर निकालने का प्रयास किया होगा। इस कारण वे स्वयं भाग कर बाहर नहीं निकले। इस प्रयास में सभी लोग आग से घिर गए और उन्हें बाहर निकलने का अवसर तक नहीं मिल पाया। फिलहाल शवों को बाहर निकर मोर्चरी में रखवाया है।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत












Click it and Unblock the Notifications