Jodhpur: जेडीए ने पाक विस्‍थापितों के अतिक्रमण पर चलाया बुलडोजर, पथराव में JCB चालक घायल

जोधपुर भारत-पाकिस्‍तान सीमा पर स्थित है। यहां पर बड़ी संख्‍या में पाक विस्‍थापित रह रहे हैं।

Pakistan migrants JDA JCB

राजस्‍थान के जोधपुर के राजीव गांधी नगर एरिया में मंगलवार को अतिक्रमण के खिलाफ जोधपुर विकास प्राधिकरण ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान कथित तौर पाक विस्‍तापितों के घरों पर भी बुलडोजर चला। गुस्‍साए लोगों ने विरोध किया और पत्‍थर फेंके। जेसीबी चालक को चोटें आई हैं।

न्‍यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार जोधपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) के आयुक्‍त नवनीत कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि हमें अवैध रूप से अतिक्रमण किए जाने की सूचना मिली थी। इस पर हमारी टीम ने लोगों को नोटिस जारी किए थे, जिन पर जगह से संब‍ंधित दस्‍तावेज पेश नहीं कर सके।

JDA

दस्‍तावेजों के अभाव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। अतिक्रमियों ने पथराव किया। जेसीबी का शीशा टूट गया और चालक के चोट आई। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। वहां रहने वाले लोगों का कहना था कि उन्‍होंने यह जगह किसी से खरीदी थी। हमने उनसे कहा कि उस व्‍यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाओ। हम भी उनकी मदद करेंगे।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+