India vs Pakistan मैच पर करोड़ों रुपए दांव पर, जानिए किसको मैच जीता रहे हैं नामी सटोरिए
जोधपुर। इंग्लैंड में खेले जा रहे आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 का जादू खेल प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। यूं तो मैच दर मैच रोमांच बढ़ता जा रहा है, मगर भारत-पाकिस्तान के लाखों लोगों को 16 जून को होने वाले मैच का बेसब्री से इंतजार है। वर्ल्ड कप 2019 में भारत-पाकिस्तान का यह पहला मैच होगा।

16 जून को होने जा रहा मैच भारत जीतेगा या पाकिस्तान। यह तो आने वाला वक्त बताएगा, मगर इससे पहले हर तरफ खेल प्रेमी अपनी-अपनी पसंदीदा टीम के जीत के दावे कर रहे हैं। इस बीच सट्टा बाजार भी गर्म है। सटोरियों ने सबसे ज्यादा दांव भारत-पाकिस्तान के मैच पर लगाया है। ऐसे में यह जानना भी लाजिमी भी होगा कि सट्टा बाजार किस टीम की जीत को लेकर कितना आश्वस्त है।

राजस्थान में जोधपुर के फलौदी और शेखावाटी के सटोरियों के भाव सबसे सटीक माने जाते हैं। जोधपुर के सटोरियों ने भारत-पाक मैच को लेकर एक दिन पहले शनिवार को अपने भाव खोले हैं, जिसमें भारत की जीत का अनुमान ज्यादा है। जोधपुर के सटोरिया मोहित की मानें तो भारत की जीत के 42 और पाकिस्तान की जीत के भाव 45 रुपए खोले हैं। ऐसे में भारत की जीतने की संभावना ज्यादा है।

वहीं, सटोरियों के मुताबिक जो टीम पहले बल्लेबाजी करेगी उसे कम से कम 330 रन तो बनाने होंगे तभी जीत तय है। वहीं अगर देशभर की बात करें तो भारत-पाकिस्तान के मैच पर अब तक 2 हजार करोड़ का सट्टा लग चुका है, जो मैच के दिन 3 हजार करोड़ तक जा सकता है। वहीं पूरे विश्व कप पर 1 लाख करोड़ से ज्यादा सट्टा लगने का अनुमान है।
विश्वकप के दावेदारों का भाव
इंग्लैंड- 2.35 पैसे
भारत- 2.60 पैसे
ऑस्ट्रेलिया- 3.70 पैसे
न्यूज़ीलैंड- 9.50 पैसे

ये टीमें पहुंचेंगी सेमीफाइनल में
सटोरियों का अनुमान है कि विश्वकप 2019 में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, भारत और न्यूज़ीलैंड के सेमी फाइनल में पहुंच सकती हैं। पूरे विश्वकप के कुल 45 मैच पर 90,000 करोड़ का सट्टा लगने का अनुमान है तो वहीं दो सेमीफाइनल और एक फाइनल पर 20,000 करोड़। इस तरह पूरे विश्व कप पर 1.10 लाख करोड़ तक की रकम दांव पर लगने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications