Anamika Bishnoi Phalodi: पति ने शोरूम में बैठी पत्नी की गोली मारकर की हत्या, CCTV फुटेज वायरल
Anamika Bishnoi CCTV Video: राजस्थान के फलोदी में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी।
वारदात को फलोदी में नागौर स्थित नारी कलेक्शन शोरूम में हुई यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अनामिक बिश्नोई शोरूम के काउंटर पर बैठी हुई हैं। इसी दौरान उसका पति महीराम बिश्नोई वहां आता है और अचानक अनामिका को गोली मार देता है।
कार्यवाहक एसपी सौरभ तिवारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
अनामिका के पिता तेजाराम निवासी दयासागर खारा ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी कि करीब दस साल पहले नगरासर निवासी महीराम बिश्नोई के साथ उसकी बेटी की शादी हुई। पिछले एक डेढ़ साल से दोनों में अनबन के चलते मेरी बेटी मेरे पास ही रहती थी।
पति-पत्नी के बीच अनबन के चलते अनामिका को नागौर रोड पर नारी कलेक्टशन नाम से शोरूम खोलकर दिया है, जिससे वह अपना और अपने दो बच्चों का पेट पाल रही थी। रविवार दोपहर तकरीबन 12:30 बजे महीराम ने अनामिका की गोली मारकर हत्या कर दी।












Click it and Unblock the Notifications