जोधपुर : कार हटाने की बात पर फायरिंग, बीच-बचाव कर रहे शख्स के सीने पर दागी गोली

जोधपुर, 7 मार्च। राजस्थान के जोधपुर शहर में पार्किंग को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बात फायरिंग तक पहुंच गई। एक युवक ने तीन गोलियां चला दीं, जिसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। उसको अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। घटना सोमवार को जोधपुर शहर में माता का थान इलाके में सोमवार सुबह हुई है।

rajasthan

जानकारी के अनुसार माता का थान क्षेत्र में की एक गली में सोमवार सुबह बजरी से भरा एक ट्रैक्टर आया था। इसी दौरान गली में कार पार्क थी। ट्रैक्टर निकालने के लिए जगह नहीं मिली तो ड्राइवर ने वहां एक कमरा लेकर रहने वाले कुछ युवकों से कार को हटाने के लिए कहा।

इस बात को लेकर युवक नाराज हो गए। इस बीच सामने रहने वाले संतोष परिहार व उनका परिवार भी बीच में बोल पड़ा। इससे युवक आक्रोशित हो गए। एक युवक हाथ में पिस्टल लेकर उन्हें मारने के लिए दौड़ा।

इस दौरान एक महिला बीच में आ गई। उसके उलाहना देने पर युवक वापस पीछे चला गया। इस बीच किसी युवक ने पुलिस थाने में फोन कर दिया। इससे वहां रहने वाले युवक कार में सवार होकर वहां से भागने लगे। इस दौरान एक महिला व संतोष कार के पीछे भागा। तभी एक युवक ने कार का दरवाजा खोला और उस पर खड़े होकर संतोष पर तीन फायर कर दिए।

एक गोली उसके सीने के ऊपर की तरफ लगी। इसके बाद हड़बड़ी में वहां खड़े दो वाहनों को टक्कर मारते हुए कार में सवार होकर चार-पांच युवक वहांसे भाग निकले। संतोष के गोली लगते ही परिजन मदद के लिए चिल्लाने लगे। इस बीच मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और कुछ लोग घायल संतो, को लेकर मंडोर सैटेलाइट अस्पताल लेकर गए। फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+