Watch : शोरूम में आधी रात को यह सब करते कैमरे में कैद हुईं महिलाएं, सुबह मालिक के उड़े होश
जोधपुर। राजस्थान के दूसरे सबसे बड़े शहर जोधपुर में चोरी की वारदातों का सिलसिला लगातार जारी है। इन दिनों जोधपुर में महिला चोर गैंग कुछ ज्यादा ही सक्रिय हैं। बीती रात जोधपुर के सरदारपुरा क्षेत्र में सैमसंग मोबाइल फोन सर्विस सेंटर में इस गैंग ने वारदात को अंजाम दिया है। चोरी की सुबह सर्विस सेंटर खोले जाने पर पता चला और सर्विस सेंटर मालिक ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया। साथ ही सीसीटीवी के फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराए।

सैमसंग सर्विस सेंटर के मैनेजर दीक्षांत सोलंकी ने बताया कि बीती रात सैमसंग सर्विस सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे में महिला चोर गैंग की चार सदस्य कैद हुईं थी, जो पहले तो सर्विस सेंटर के अंदर दीवार फांद कर पहुंची। फिर अंदर रखें वाइपर और छोटे-मोटे सामान को चुराया। उसके बाद इस गैंग ने स्टोर रूम का ताला तोड़ अंदर शोरूम में रखा कीमती सामान मोबाइल एसेसरीज और इनवर्टर सहित अन्य सामान चुरा ले गईं।
जोधपुर शहर में लगातार चोरी की वारदात बढ़ रही है। पुलिस गश्त को लेकर भी सवाल लगातार उठ रहे हैं क्योंकि जैन स्केचिंग और चोरी की वारदात आए दिन हो रही हैं। जोधपुर के सरदारपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications