कोरोना महामारी ने कुछ ऐसे बदला फैशन स्टाइल, अब जोधपुरी पगड़ी के साथ पहने मैचिंग मास्क

जोधपुर। राजस्थान की आन-बान-शान जोधपुरी पगड़ी का अब कलेवर बदल चुका है। प्रधानमंत्री से लेकर देश के बड़े-बड़े राजनेताओं के सिर की शोभा बढ़ा चुकी जोधपुरी पगड़ियां कोरोना काल के बाद नए फैशन की ओर चल पड़ी हैं।

matching masks started with Jodhpuri

जोधपुर में कोरोना संकट को देखते हुए पंगड़ी के साथ-साथ उसी रंग और डिजाइन का मास्क भी तैयार किया जाने लगा है। दु​कानदार अखरम बताते हैं कि दुनियाभर में मशहूर ये पगड़ी मारवाड़ की आन बान शान का प्रतीक मानी जाती हैं। अब इस नए फैशन और नए कलेवर के साथ आई इस मारवाड़ी पगड़ी को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। ये मास्क वाली मारवाड़ी पगड़ियां लोगों को खूब भा रही है।

जोधपुर की एक दुकान पर साफा खरीदने आए मोसिन बताते हैं कि कोरोना संकट काल ने जोधपुर की पगड़ी को नए फैशन में ढलने का मौका दिया है और ये फैशन हम लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है।

जोधपुरी पगड़ी की कई खासियतें

जोधपुरी पगड़ी की कई खासियतें हैं। यह पगड़ी दो तरह की होती है। एक गोल पगड़ी। यह सिर के चारों और गोलाकार शेप में बांधी जाती है। दूसरी पगड़ी के पीछे लटकन (सुरंगा) होती है। दोनों पगड़ियों को लोग आयोजनों में अपनी-अपनी पंसद के अनुसार काम में लेते हैं। बहरहाल जोधपुरी पगड़ी का मास्क के साथ नया रूप सभी को पसंद आ रहा है। अब आने वाले दिनों में शादी और अन्य समारोह में मास्क विद पगड़ी का नया रूप देखने मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+