Exit Poll Delhi 2020 : फलोदी सट्टा बाजार दिल्ली में आप, भाजपा, कांग्रेस को दे रहा इतनी सीटें

जोधपुर। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में 8 फरवरी को मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया है। 11 फरवरी को मतगणना होगी। इससे पहले सभी नजर की दिल्ली एग्जिट पोल पर है। वहीं, सट्टा बाजार के भाव भी प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ा रहे हैं। दिल्ली चुनाव 2020 पर देशभर में करोड़ों का सट्टा लगा हुआ है। राजस्थान के सटोरिए भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। राजस्थान में जोधपुर के फलोदी सट्टा बाजार के भाव सटीक माने जाते हैं। आइए जानते हैं फलोदी सट्टा बाजार दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजों के बारे में क्या कहता है?

narendra modi, arvind kejriwal, rahul gandhi

बता दें कि फलोदी सट्टा बाजार के मुताबिक दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है। अपने कामों के दम पर केजरीवाल फिर से दिल्ली गद्दी संभालते नजर आ रहे हैं। फलोदी सट्टा बाजार में आम आदमी पार्टी के अलावा किसी भी पार्टी के भाव नहीं हैं। फलोदी के सटोरियों की मानें तो दिल्ली के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के आगे भाजपा-कांग्रेस का एक भी मुद्दा नहीं चला। ना राष्ट्रवाद, ना शाहीन बाग का धरना, ना छात्रों का आंदोलन।

Exit Poll Delhi 2020 and Phalodi Satta Bazar

फलोदी सट्टा बाजार दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हैट्रिक बना रहा है। आम आदमी पार्टी को फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार 56 से 58 सीटें मिल सकती हैं। बराबर के भाव मिल रहे हैं। 30 पैसे से 35 पैसे के भाव आ रहे हैं। सट्टा बाजार के भावों को यूं समझें कि अगर आम आदमी पार्टी की जीत पर आप एक लाख रुपए लगाते हैं तो आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो आपको अब एक लाख रुपए ही मिलेगा यानी बराबर के भाव हैं।

फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार भारतीय जनता पार्टी को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में 11-13 सीटें मिल सकती हैं। मतलब अगर आप 15 हजार रुपए बीजेपी सरकार की जीत पर लगाते हैं और बीजेपी की ही दिल्ली में सरकार बनती हैं तो आपको 1 लाख रुपए मिलेंगे। फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार कांग्रेस दिल्ली विधानसभा चुनाव में 0 से 2 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। ऐसे में अगर आप 2 हजार रुपए कांग्रेस सरकार की जीत पर लगाते हैं और दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस की सरकार बनती हैं तो आपको 1 लाख रुपए मिलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+