जोधपुर में हत्या : घर में फंदे से लटका मिला बुजुर्ग का शव, बहन ने भाइयों के खिलाफ दर्ज कराई FIR

जोधपुर, 13 दिसम्बर। राजस्थान के जोधपुर जिले के गांव भोजासर पुलिस थाना इलाके में एक बुजुर्ग का शव फंदे से लटका मिला है। मृतक पूनाराम (65) की बेटी ने अपने ही दो भाइयों पर हत्या का मामला दर्ज करवाया है।

Jodhpur

भोजासर थाना प्रभारी हनुमानाराम विश्नोई के अनुसार पूनाराम की बेटी मूली देवी जाट ने रिपोर्ट दी कि 11 दिसंबर की‎ शाम 4 बजे उनके पति कानाराम के पास भाई‎ तेजाराम का फोन आया। उसने कहा कि पिताजी के साथ‎ झगड़ा हो गया है। तुम दोनों बहनें जल्दी गांव आओ। इसके बाद पति के साथ पहुंची। पिता पूनाराम जाट कमरे में फंदे से‎ लटके हुए थे।

पुलिस की शुरुआती जांच में यह सामने आया कि दोपहर बाद पूनाराम‎ के साथ बेटे तेजाराम व जेठाराम तथा उनकी बहू राजूदेवी, सुशीला सहित कई लोग मारपीट कर रहे‎ थे। हमने जाकर बीच बचाव किया। उस समय वे‎ अचेत हो गए थे। इसके बाद आरोपियों ने उनको‎ ‎घर में ले जाकर शव को कमरे में फंदे पर लटका‎ दिया। पुलिस पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+