Divya Maderna Viral Video: राजस्थान में कांग्रेस MLA की सलाह, बोलीं-'GSS में तार डालकर करो बिजली चोरी'
MLA Divya Maderna Bijli Chori Video: राजस्थान के जोधपुर जिले की ओसियां सीट से विधायक दिव्या मदेरणा का बिजली चोरी की सलाह का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
MLA Divya Maderna Bijli Chori Video: राजस्थान की तेज तर्रार कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा फिर सुर्खियों में है। इस बार दिव्या मदेरणा ने अने क्षेत्र के लोगों को बिजली चोरी की सलाह देती नजर आ रही हैं। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। (वीडियो नीचे)

राजस्थान के जोधपुर जिले की ओसियां सीट से कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा वायरल वीडियो में लोगों से कह रही हैं कि जीएसएस में अंकुड़ी (तार) डालकर खूब बिजली चोरी करो।
साल के अंत तक राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 होने हैं। दिव्या मदेरणा अपने क्षेत्र के दौरे पर है। वायरल वीडियो ओसिया की नवगठित ग्राम पंचायत समराथल नगर का बताया जा रहा है।
इधर, दिव्या मदेरणा के वायरल वीडियो को लेकर राजस्थान भाजपा ने निशाना साधा है। भाजपा ने वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा कि 'बिजली चोरी करने के लिए लोगों को उकसा रही कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा।'












Click it and Unblock the Notifications