लव मैरिज की सजा: समाज से बहिष्कृत कर हुक्का-पानी किया बंद, वसूला ढाई लाख रुपए का जर्माना
राजस्थान के जोधपुर जिले के माता के थान पुलिस थाना इलाके में 'खाप पंचायत' ने एक युवक व उसके परिजनों को लव मैरिज की सजा दी है। लाखों का जुर्माना वसूल लिया और मारपीट तक कर डाली, जिससे दो भाइयों के चोट लगी है।
मीडिया के अनुसार पुलिस ने बताया कि गांव सुरपुरा के 22 वर्षीय दिनेश मेघवाल ने 18 माह पहले प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि इसका पता लगने पर घड़ाव के पूर्व सरपंच बाबूलाल, प्रेम पंवार, हरचंद, ओमाराम पंवार, विशनाराम, पुखराज, बालूलाल आदि ने पंच-पटेलों के साथ मिलकर उसके परिवार को समाज से बहिष्कृत कर दिया था।

पूरे मामले को लेकर 16 जून को खेड़ा गांव के पंच-पटेलों को एकत्रित किया। समाज की बैठक हुई, जिसमें पीड़ित दिनेश मेघवाल के परिवार व पक्ष के लोगों को शामिल नहीं होने दिया गया। रात को उन्होंने एक लाख रुपए और दण्ड लगाने का फरमान जारी किया, जिसे जमा करने में पीड़ित पक्ष ने असमर्थता जता दी।
पंच पटेलों का तुगलकी फरमान मानने में असमर्थ होने पर आरोपी विवाद करने लगे। गाली-गलौच व मारपीट की, जिससे दिनेश के भाई रमेश के सिर व कमल किशोर के हाथ में चोट आई है। पुलिस ने दिनेश की रिपोर्ट पर घड़ाव के पूर्व सरपंच बाबूलाल, प्रेम पंवार, हरचंद, ओमाराम पंवार, विशनाराम, पुखराज, बालूलाल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications